छापे के दाैरान कमरे में मिले 320 किलो विस्फोटक की जांच में जुटी पुलिस , जानिए कहां की है खबर। - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

छापे के दाैरान कमरे में मिले 320 किलो विस्फोटक की जांच में जुटी पुलिस , जानिए कहां की है खबर।

On: February 14, 2022 11:20 AM
Follow Us:

पुलिस छापे के दाैरान कमरे में मिला 320 किलो विस्फोटक जांच में जुटी पुलिस , जानिए कहां की है यह खबर।अल्मोड़ा के एक घर में भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने का मामला सामने आया है मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है राजस्व और सिविल पुलिस की संयुक्त टीम के छापे में गोदाम के बजाय एक कमरे में रखा 320 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है पुलिस की माने तो विस्फोटक अवैध रूप से रखा गया था मामले की जांच की जा रही है ।
वहीं, इस विषय से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद पुलिस और राजस्व पुलिस में इसका संज्ञान लिया। जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार मनीषा मारकाना  और सीओ के साथ पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची टीम को वहां पांच पेटी नाइट्रेट मिक्सचर , तीन पेटी डेटोनेटिंग फ्यूज,  दो रोल डेटोनेटिंग वायर ,पांच पेटी सेफ्टी फ्यूज,  और 47 क्वाॅयल मिले।

पल्यूं क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा बताया गया कि कुल 320 किलो विस्फोटक बरामद हुआ जो अवैध रूप से एक कमरे में रखा था मौके से ग्राम पांडेताली बाड़ेछीना निवासी गोदाम प्रभारी शेर सिंह को गिरफ्तार किया उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आपको बता दें कि बरामद विस्फोटक एक कंपनी का है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

यह भी पढ़े- शरीर में एंटीबॉडी बनने की स्तिथि का किया जायेगा आकलन, जानिए कब से शुरू होगा सीरो सर्वे
इस मामले में कंपनी के प्रतिनिधि का कहना है कि वह सड़क निर्माण और अन्य कार्यों में लाइसेंसधारी ठेकेदारों को विस्फोटक की सप्लाई करते हैं करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर ही उनका गोदाम है लेकिन सड़क खराब होने से इसे गोदाम में नहीं पहुंचाया जा सका और कंपनी कर्मियों के रहने के लिए प्रयोग होने वाले कमरे में रख दिया गया था, लेकिन मौके पर जिस युवक को गिरफ्तार किया गया वह इससे जुड़े कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​बागेश्वर में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा का अधिवक्ताओं ने किया घेराव, लापता वकील की तलाश को लेकर हंगामा

​Rajasthan News: झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा, सड़क निर्माण के दौरान 8 मजदूरों की मौत

​Kedarnath Snowfall: बर्फबारी से बाबा केदार का हुआ प्राकृतिक अभिषेक, केदारनाथ धाम में जमी 6 इंच बर्फ, माइनस तापमान में भी दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

​Kotdwar news: कोटद्वार के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में चाय के खोखे पर गिरा पेड़, एक की मौत

दीपावली पर धामी सरकार का बड़ा धमाका: शहरी निकायों के लिए 328 करोड़ जारी, कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा

​Uttarakhand Weather Alert 2026: नैनीताल और चमोली समेत 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी

Leave a Comment