कोरोना के दौरान खतरे के बावजूद स्मैक का अवैध धंधा बिना रोकटोक के जारी, दो युवक हुए गिरफ्तार, जानिए कहां की है खबर - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

कोरोना के दौरान खतरे के बावजूद स्मैक का अवैध धंधा बिना रोकटोक के जारी, दो युवक हुए गिरफ्तार, जानिए कहां की है खबर

On: February 14, 2022 11:20 AM
Follow Us:

कोरोना के दौरान खतरे के बावजूद स्मैक का अवैध धंधा बिना रोकटोक के जारी, दो युवक हुए गिरफ्तार, जानिए कहां की है खबर अल्मोड़ा। कोरोना के दौरान खतरे के बावजूद स्मैक का अवैध धंधा बेरोकटोक जारी है। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से अवैध धंधे में लिप्त लगातार पकड़े भी जा रहे हैं। अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने ऐसे ही दो युवकों को 07.95 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। स्मैक की कीमत करीब 79 हजार 800 रुपये आंकी गई। दोनों आरोपी युवक अल्मोड़ा ढूंगाधारा के रहने वाले हैं।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार बुधवार रात्रि गश्त के दौरान अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने लोधिया बेरियर के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध को रोक कर तलाशी ली। इस पर अंकित बिरोडिया 23 व अंकित उपाध्याय 21 ढूंगाधारा एनटीडी अल्मोड़ा के कब्जे से 7.95 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसकी कीमत- 79 हजार 800 रुपये आंकी गई है। इनके पास इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े-  कोरोना टेस्ट घोटाले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर AAP कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च, पढ़िए पूरी खबर
मामले में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि दोनों युवकों ने पूछताछ में बताया कि वह रुद्रपुर से स्मैक कम दामों में लाकर अल्मोड़ा के युवाओं को अधिक दामों में बेचने की फिराक में थे। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक श्याम सिंह बोरा, कास्टेबल दीपक लुंठी, भूपेंद्र वल्दिया शामिल रहे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,Share this story

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​बागेश्वर में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा का अधिवक्ताओं ने किया घेराव, लापता वकील की तलाश को लेकर हंगामा

​Rajasthan News: झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा, सड़क निर्माण के दौरान 8 मजदूरों की मौत

​Kedarnath Snowfall: बर्फबारी से बाबा केदार का हुआ प्राकृतिक अभिषेक, केदारनाथ धाम में जमी 6 इंच बर्फ, माइनस तापमान में भी दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

​Kotdwar news: कोटद्वार के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में चाय के खोखे पर गिरा पेड़, एक की मौत

दीपावली पर धामी सरकार का बड़ा धमाका: शहरी निकायों के लिए 328 करोड़ जारी, कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा

​Uttarakhand Weather Alert 2026: नैनीताल और चमोली समेत 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी

Leave a Comment