उत्तराखंड:आज धामी कैबिनेट की बैठक ,इन मामलों पर सरकार ले सकती है बड़ा फैसला - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड:आज धामी कैबिनेट की बैठक ,इन मामलों पर सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

On: February 14, 2022 1:50 PM
Follow Us:

उत्तराखंड:आज धामी कैबिनेट की बैठक ,इन मामलों पर सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

धामी मंत्रिमण्डल की बैठक आज 5:00 बजे अपराहन राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल),देहरादून में होगी। माना जा रहा है किस कैबिनेट बैठक में लंबित मामलों के साथ-साथ प्रदेश में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए प्रदेश में कुछ कड़े प्रतिबंध लगाने को लेकर भी सरकार फैसला ले सकती है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली में जहां कोरोना के मामले बढ़ने के बाद कड़े प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है वहीं उत्तराखंड में अभी तक राज्य सरकार ने केवल नाइट कर्फ्यू लगाने के बहुत ज्यादा प्रतिबंध नहीं लगाए हैं जबकि उत्तराखंड में अभी तक 8 Omicorn के मामले सामने आए हैं लेकिन कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे में संभावना यह है कि सरकार बुधवार की कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला ले सकती है

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

बढ़ते कोरोना के मामले और पाबंदियों की टेंशन…आम लोगों के लिए बीमारी और पांबदियों बीच जीने की दुश्वारी से बढ़कर क्या दुश्वारी होगी? कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से सभी प्रदेशों की सरकारों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में हर दिन दोगुना और हर रात चौगुना वृद्धि हो रही है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

यह  भी पढ़े – कर्नाटक सरकार ने लगाया सप्ताहांत कर्फ्यू, सार्वजनिक समारोहों पर रोक

देहरादून में कोरोना से हालात बिगड़े

उधर उत्तराखंड भी कोरोना से अछूता नहीं रहा है। इस वक्त उत्तराखंड में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है देहरादून। ये बात भी आप जानते होंगे कि देहरादून से दिल्ली जाने वालों की तादाद हर दिन कितनी होती है? अब जब कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, तो सबसे पहले सार्वजनिक परिवहन पर ही अंकुश लगाया जाता है। माना जा रहा है कि दोनो ही राज्यों की सरकारें कोई बड़ा फैसला ले सकती हैं।खासतौर पर दिल्ली सरकार जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकती है। जिन राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उन राज्यों से दिल्ली की परिवहन सेवाओं को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इसी क्रम में उत्तराखंड से दिल्ली की परिवहन सेवाओं के मद्देनज़र एक बड़े ऐलान की चर्चा हो रही है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dehradun News: उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के BPT छात्र ने की खुदकुशी, प्रेमनगर इलाके में मची सनसनी

​Dehradun Kimadi Forest Skeleton Case: 93 दिनों से लापता छात्र का जंगल में मिला कंकाल, मौत का राज खोलेगी DNA रिपोर्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस का देहरादून में उग्र प्रदर्शन, राजभवन घेराव के दौरान हरक सिंह रावत समेत कई नेता हिरासत में

​देहरादून में मोहकमपुर-आशारोड़ी एलिवेटेड रोड का भारी विरोध: योजना में बदलाव से उजड़ने की कगार पर आए हजारों आशियाने

​Dehradun Crime News: बच्चे को बचाने गए दो युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, मोबाइल, नकदी और चेन लूटी

​Delhi Dehradun Expressway Update: आशारोड़ी-मोहकमपुर एलिवेटेड कॉरिडोर का मियांवाला तक विस्तार, दून को जाम से मिलेगी मुक्ति

Leave a Comment