अल्मोड़ा में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, 2 घायल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

अल्मोड़ा में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, 2 घायल

On: February 14, 2022 11:15 AM
Follow Us:

  http://doonprimenews.com/uttarakhand/uttarakhand-tourism-minister-satpal-maharaj-turned-corona/cid6180256.htmअल्मोड़ा: पहाड़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला अल्मोड़ा के खैरना-रानीखेत मोटरमार्ग का है. जहां बीती देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी जबकि एक दो साल की बच्ची समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी को रेफर कर दिया गया है यह घटना अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील की है. आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक, खैरना से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर खैरना- रानीखेत मोटरमार्ग पर हिडाम के पास देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में 52 वर्षीय प्रकाश राम व 33 वर्षीय भुवन राम की मौके पर मौत हो गयी थी जबकि वाहन चालक प्रकाश राम व 2 साल की माही गंभीर रूप से घायल गए.
यह भी पढ़े –   उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज हुए कोरोना पॉजिटिव।
सूचना के बाद एसडीआरएफ व रानीखेत कोतवाली से पुलिस टीम मौके पर घटना स्थल पहुंची. रात का समय होने के चलते टीम ने रेस्क्यू कर किसी तरह घायलों व मृतकों को खाई से बाहर निकाला. जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए सीएचसी खैरना भेजा गया लेकिन हालत गंभीर होने के चलते दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,Share this story

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​बागेश्वर में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा का अधिवक्ताओं ने किया घेराव, लापता वकील की तलाश को लेकर हंगामा

​Rajasthan News: झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा, सड़क निर्माण के दौरान 8 मजदूरों की मौत

​Kedarnath Snowfall: बर्फबारी से बाबा केदार का हुआ प्राकृतिक अभिषेक, केदारनाथ धाम में जमी 6 इंच बर्फ, माइनस तापमान में भी दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

​Kotdwar news: कोटद्वार के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में चाय के खोखे पर गिरा पेड़, एक की मौत

दीपावली पर धामी सरकार का बड़ा धमाका: शहरी निकायों के लिए 328 करोड़ जारी, कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा

​Uttarakhand Weather Alert 2026: नैनीताल और चमोली समेत 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी

Leave a Comment