संदिग्ध परिस्तिथियों में विवहित की मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

संदिग्ध परिस्तिथियों में विवहित की मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

On: February 11, 2022 6:24 AM
Follow Us:

संदिग्ध परिस्तिथियों में विवहित की मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

रुड़की: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिझोली गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथयों में मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है. वहीं, विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. जिसके बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

जानकारी के अनुसार, पिरान कलियर थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर निवासी छोटा नामक व्यक्ति ने अपनी पुत्री सुभहानी की शादी आरिफ निवासी बिजौली थाना मंगलौर में साल 2007 में हुई थी, शादी के शुरुआत में सब कुछ सामान्य था लेकिन बाद में आरिफ के द्वारा मोटरसाइकिल की डिमांड की जाने लगी. इसी बात को लेकर परिवार में आए दिन पति-पत्नी के बीच मारपीट होने लगी. वहीं, परिवार के द्वारा दोनों में कई बार आपसी समझौता भी कराया गया लेकिन उसके बाद भी दोनों के बीच मारपीट होती रही.

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

यह भी पढ़े – मामा की शादी से घर लौट रही लड़की की दर्दनाक मौत घर मे पसरा मातम,जानिए पूरा मामला

वहीं, बीते दिन सुभहानी ने अपने परिवार को फोन किया और बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर रहा है और उसके बाद फोन कट गया. परिवार के द्वारा बार-बार फोन करने पर जब बात नहीं हो सकी तो परिजन सुभहानी की ससुराल पहुंचे. जहां उन्होंने सुभहानी को मृत अवस्था में पाया, जिसके बाद परिवार के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई.

मृतका के परिजनों द्वारा अब ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी जा रही है. बताया जा रहा है कि मृतका के 3 बच्चे भी हैं. वहीं, सुभहानी की मौत को लेकर परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतेजार कर रही है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Yogi Adityanath Mother Emotional Story

Yogi Adityanath Mother Emotional Story: जब संन्यासी बेटे ने मां से मांगी थी पहली भिक्षा, भावुक कर देने वाला है पंचूर का किस्सा

राज्यसभा चुनाव का ऐलान: UP की 10 और उत्तराखंड-बंगाल की सीटों पर वोटिंग का शेड्यूल जारी, 16 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

Three sisters allegedly marrying the same groom at Chamunda Temple in Amroha as the viral wedding video sparks controversy.

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी, वायरल Marriage Video पर मचा बवाल; पुलिस जांच में जुटी

धामी कैबिनेट के मंत्री सुबोध उनियाल फिर विवादों में: पोलिंग बूथ में घुसने का आरोप, यूकेडी और कांग्रेस ने खोला मोर्चा​नरेंद्र नगर पालिका चुनाव में भारी हंगामा

"पिथौरागढ़ के बंगापानी में गहरी खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार और बचाव कार्य करती SDRF की टीम।"

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार, दो की मौत, दो गंभीर

उत्तराखंड के पहाड़ों पर काले बादल, बारिश और बिजली कड़कने का दृश्य - मौसम का अलर्ट।

उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन दिनों तक बारिश और आंधी का ‘येलो अलर्ट’

Leave a Comment