रुड़की: चाऊमीन खाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 6 लोग घायल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुड़की: चाऊमीन खाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 6 लोग घायल

On: February 11, 2022 2:18 PM
Follow Us:

रुड़की: चाऊमीन खाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 6 लोग घायल

रुड़की: झबरेड़ा स्थित बाल्लुपुर गांव में एक 13 वर्षीय युवक ठेली पर चाऊमीन बेचने का काम करता है, बीती देर शाम गांव के ही एक युवक से उसका चाऊमीन खाने को लेकर विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ा कि एक पक्ष के 6 लोग घायल हो गए. आनन-फानन में सभी घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में दो की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

बता दें, झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बाल्लुपुर गांव निवासी दलबीर के पुत्र मोहित 13 वर्ष चाऊमीन और मोमोज बेचने का कार्य करता है. बीती देर शाम गांव का ही प्रवीण नामक युवक अपने दोस्तों के साथ चाऊमीन खाने के लिए पहुंचा, जहां मोहित ने चाऊमीन खत्म होने की बात कही.

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

यह भी पढ़े – बड़ी खबर : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी आतंकी को किया गिरफ्तार

मोहित की इस बात से नाराज प्रवीण और उसके साथियों ने मोहित से मारपीट शुरू कर दी, बीच-बचाव करने आए मोहित के दादा, चाचा, चाची, ताई और उनका बेटा और एक और चाची के ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. थोड़ी ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि प्रवीण पक्ष के एक दर्जन लोगों ने मोहित के परिजनों के ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस हमले में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया.

वहीं, मोहित के दादा और चाची को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है, बाकी अन्य लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया. परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Yogi Adityanath Mother Emotional Story

Yogi Adityanath Mother Emotional Story: जब संन्यासी बेटे ने मां से मांगी थी पहली भिक्षा, भावुक कर देने वाला है पंचूर का किस्सा

राज्यसभा चुनाव का ऐलान: UP की 10 और उत्तराखंड-बंगाल की सीटों पर वोटिंग का शेड्यूल जारी, 16 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

Three sisters allegedly marrying the same groom at Chamunda Temple in Amroha as the viral wedding video sparks controversy.

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी, वायरल Marriage Video पर मचा बवाल; पुलिस जांच में जुटी

धामी कैबिनेट के मंत्री सुबोध उनियाल फिर विवादों में: पोलिंग बूथ में घुसने का आरोप, यूकेडी और कांग्रेस ने खोला मोर्चा​नरेंद्र नगर पालिका चुनाव में भारी हंगामा

"पिथौरागढ़ के बंगापानी में गहरी खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार और बचाव कार्य करती SDRF की टीम।"

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार, दो की मौत, दो गंभीर

उत्तराखंड के पहाड़ों पर काले बादल, बारिश और बिजली कड़कने का दृश्य - मौसम का अलर्ट।

उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन दिनों तक बारिश और आंधी का ‘येलो अलर्ट’

Leave a Comment