तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में इमारत गिरने से 9 की मौत, 8 घायल,पढ़िए पूरी खबर – Doonprimenews

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में इमारत गिरने से 9 की मौत, 8 घायल,पढ़िए पूरी खबर

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में इमारत गिरने से 9 की मौत, 8 घायल,पढ़िए पूरी खबर 

वेल्लोर (तमिलनाडु) : भारी बारिश की वजह से पेरनामबट में एक पुरानी इमारत के गिर जाने से 9 लोगों की मौत हो गई, वहीं 8 लोग घायल हो गए.

जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के पेरनामबट में शुक्रवार को एक पुरानी बिल्डिंग गिर गई. हादसे में यहां पर रह रहे पांच परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई. मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों और पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला. मृतकों में चार महिला, चार बच्चे और एक पुरुष की पहचान कर ली गई है. वहीं दूसरी तरफ हादसे में घायल 8 लोगों को उपचार के लिए पेरनामबट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे में मारे गए लोगों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पेरनामबट सरकारी अस्पताल में रखा गया है.

यह भी पढ़े – मंदिरों में शराब पीना,हुड़दंग काटना पड़ेगा महंगा, पौड़ी पुलिस में 3,926 लोगों पर की कारीवाही

इस बारे में अधिकारियों का कहना है कि यह घटना उस समय हुई जब परिवार के सभी लोग सो रहे थे. ये लोग पुरानी इमारत में रुके थे जो काफी जर्जर थी जिसकी वजह से वह बारिश में गिर गई. घटना पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 रुपये देने की घोषणा की है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Leave a Comment