रामनगर: दीपावली के दिन पटाखों की दुकान बंद करके घर लौट रहे दुकानदार का पैसों का बैग छीनकर दो आरोपी फरार हो गए थे. जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दें कि, पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उसके बैग में 34 हजार रुपये थे. इसके साथ ही बैग में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि सामान था. जिन्हें दो युवक लेकर भाग गए. मामले की सूचना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी.
बता दें कि, दीपावली वाले दिन रामनगर के चैनपुरी निवासी गौरव जोशी पुत्र पूर्ण चंद जोशी ने पटाखों की दुकान रामनगर के एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के ग्राउंड में लगाई थी. जब वह दुकान बंद कर अपने घर को जा रहा था, तो दो युवक उससे उसका पैसों का बैग छीनकर वहां से फरार हो गए. इसी को लेकर गौरव जोशी ने रामनगर कोतवाली में तहरीर दी थी कि दो लोग उसका पैसों का बैग लेकर फरार हो गए है. इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी. वहीं देर शाम पुलिस ने दोनों युवकों को रामनगर के लखनपुर चुंगी से दबोच लिया और जब इन युवकों से कड़ी पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया.
यह भी पढ़े – कई दिन से लापता था फुटबॉल खिलाड़ी कुलदीप, आज नैनीझील में मिला शव
पुलिस ने इनसे बैग भी बरामद कर लिया. बैग से 24 हजार रुपये, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य सामान बरामद किया गया. दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
आरोपी की पहचान रवि नेगी पुत्र पुष्कर सिंह नेगी जो रामनगर इंद्रा कॉलोनी का निवासी और सादाब पुत्र आलम रामनगर खताड़ी का रहने वाला है.
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए यहां क्लिक करें,Share this story











