अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रायवाला की आडवाणी कॉलोनी में जलभराव से हाहाकार खतरे में 200 परिवार, रेस्क्यू कर रही कई की टीम

On: September 18, 2025 5:47 AM
Follow Us:

रायवाला की ग्रामसभा में स्थित आडवाणी कॉलोनी इस समय गंभीर जलभराव की समस्या से जूझ रही है। लगातार हो रही तेज बारिश और भूमिगत जल स्रोतों के फूटने से कॉलोनी में पानी भर गया है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि करीब 200 परिवार खतरे की जद में आ गए हैं।

पंप लगे लेकिन पानी का दबाव ज्यादा

जल निकासी के लिए प्रशासन ने तीन मोटर पंप मौके पर लगाए हैं, लेकिन पानी का बहाव और गति इतनी तेज है कि यह प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। पानी लगातार जमीन से निकलकर कॉलोनी की गलियों और घरों में भरता जा रहा है।

SDRF को बुलाया गया

ग्राम प्रधान सागर गिरी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF को सूचना दी। इसके बाद गुरुवार सुबह SDRF की टीम कॉलोनी में पहुंच गई है और अब लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

2023 की स्थिति फिर दोहराने का डर

स्थानीय लोग इस हालात से दहशत में हैं क्योंकि अगस्त 2023 में भी बिल्कुल ऐसी ही स्थिति बनी थी। तब SDRF की टीम को बोट की मदद से करीब दो दर्जन परिवारों को निकालना पड़ा था। दो महीने तक लगातार पंप चलाकर पानी निकाला गया था। उस दौरान 23 मकान पूरी तरह जलमग्न हो गए थे और घरों का सामान व खाद्य सामग्री नष्ट हो गई थी। अब फिर से वैसा ही मंजर लौटने का खतरा मंडरा रहा है।

समतलीकरण और जल स्रोत बनी समस्या

जानकारी के मुताबिक, टिहरी बांध विस्थापन कार्यों के दौरान करीब तीन वर्ष पहले आडवाणी कॉलोनी के ऊपरी हिस्से की पहाड़ी का समतलीकरण किया गया था। यहां रौलाकोट गांव के 109 परिवारों को बसाने की योजना बनी। इस दौरान बड़े पैमाने पर खनन कर भू-संरचना बदल दी गई। इसके बाद हर बरसात में नए जल स्रोत फूटने लगे हैं, जो नीचे की तरफ स्थित आडवाणी कॉलोनी में भर जाते हैं।

भौगोलिक स्थिति भी चुनौती

आडवाणी कॉलोनी कटोरानुमा गहरी घाटीनुमा क्षेत्र में बसी है। यहां बरसाती पानी की निकासी का कोई स्थायी प्रबंध नहीं है। ऐसे में जब भी बारिश होती है या प्राकृतिक जल स्रोत फूटते हैं, कॉलोनी पूरी तरह पानी में डूब जाती है और लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ जाती हैं।

अब लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि प्रशासन और SDRF मिलकर जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू करें, ताकि 2023 जैसी त्रासदी को दोहराने से रोका जा सके।

यह भी पढें- BJP सांसद अनिल बलूनी की बाल-बाल बची जान, बद्रीनाथ हाईवे पर अचानक पहाड़ दरका

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment