अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर देहरादून के 20 निजी स्कूलों में सोमवार को रहेगा अवकाश

On: November 2, 2025 3:42 AM
Follow Us:

देहरादून में सोमवार को जिले के 20 निजी स्कूलों में एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून आगमन के चलते शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के अनुरोध पर यह आदेश जारी किए हैं।
राष्ट्रपति के सड़क मार्ग से गुजरने के दौरान कई स्कूल ऐसे क्षेत्र में आते हैं, जहां ट्रैफिक दबाव बढ़ने की संभावना थी। बच्चों, अभिभावकों और आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए प्रशासन ने इन स्कूलों में एक दिन की छुट्टी का फैसला किया है।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा ने शनिवार शाम जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में अवकाश संबंधी आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा घोषित ये 20 स्कूल राष्ट्रपति की फ्लीट रूट के अंतर्गत आते हैं, जबकि जिले के अन्य सभी स्कूल पूर्व निर्धारित समयानुसार संचालित होंगे।
जिन स्कूलों में रहेगा अवकाश:
• ग्रेस एकेडमी, कैंट रोड
• केंद्रीय विद्यालय, हाथीबड़कला
• स्कॉलर होम, राजपुर रोड
• दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजपुर रोड
• ब्रुकलिन स्कूल, कर्जन रोड
• ब्राइटलैंड स्कूल, कर्जन रोड
• हिलग्रेस स्कूल, ईसी रोड
• मार्शल स्कूल, ईसी रोड
• दून इंटरनेशनल स्कूल, ईसी रोड
• शेरवुड स्कूल, नेहरू कॉलोनी
• समरवैली स्कूल, तेग बहादुर रोड
• हेरीटेज स्कूल, एमकेपी चौक
• कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी स्कूल, कॉन्वेंट रोड
• सेंट जोसेफ्स एकेडमी, राजपुर रोड
• मानव भारती स्कूल, नेहरू कॉलोनी
• विवेकानंद स्कूल, जोगीवाला
• एसजीआरआर स्कूल, करनपुर चौक
• जसवंत मॉडर्न स्कूल, राजपुर रोड
• फ्लाईफुट पब्लिक स्कूल
• डीएवी पब्लिक स्कूल, डिफेंस कॉलोनी
प्रशासन के अनुसार, यह कदम केवल राष्ट्रपति के दौरे के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा कारणों से उठाया गया है। सोमवार के बाद सभी स्कूल सामान्य रूप से संचालित होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

उत्तराखंड आफत की बारिश: धारचूला में पुल बहा, चीन सीमा से संपर्क पूरी तरह कटा; जनजीवन अस्त-व्यस्त

Pushkar Singh Dhami completes 5 years as Uttarakhand Chief Minister, highlighting major decisions including UCC, anti-copying law, land law and women's reservation.

Pushkar Singh Dhami 5 Years: मुख्यमंत्री के रूप में पूरे हुए पांच साल, 9 जुलाई को बनाएंगे नया रिकॉर्ड!

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की खुली पोल: पहली बारिश में ही उभरे गहरे गड्ढे, पिलर में दरारें आने से बढ़ी दहशत

Uttarakhand police investigating a crime scene outside a liquor shop at night in Raipur Dehradun after a firing incident

देहरादून में खूनी संघर्ष: शराब ठेके के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक लहूलुहान; इलाके में हड़कंप

dehradun-dalanwala-attack-news

​देहरादून के डालनवाला में खूनी संघर्ष: युवक पर तलवार और खुखरी से जानलेवा हमला, ईसी रोड पर मची सनसनी

A car trapped in a large road cave-in on the Delhi-Dehradun Expressway with NHAI officials and repair machinery at the scene.

​दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे निर्माण में बड़ी लापरवाही: सड़क धंसने पर NHAI का कड़ा रुख, प्रोजेक्ट मैनेजर समेत दो अधिकारी निलंबित, निर्माण कंपनी को नोटिस

Leave a Comment