अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सीएम धामी की पहल: रुद्रपुर में होगा मॉडल वृद्धाश्रम का निर्माण, बुजुर्गों की देखभाल के लिए 150 प्रशिक्षक तैयार

On: October 1, 2025 6:21 PM
Follow Us:

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके कल्याण के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्ग समाज के स्तंभ हैं, जिनका आशीर्वाद और अनुभव हमेशा अगली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है।

प्रदेश में वृद्धाश्रमों की व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। वर्तमान में बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में राजकीय वृद्धाश्रम संचालित हो रहे हैं, वहीं देहरादून, अल्मोड़ा और चंपावत में नए भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी और पिथौरागढ़ जिलों में भी वृद्धाश्रम बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में एक आधुनिक मॉडल वृद्धाश्रम का निर्माण किया जाएगा।

वरिष्ठ नागरिकों की बेहतर देखभाल के लिए ‘जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम’ के तहत इस वर्ष 150 मास्टर ट्रेनर और केयर गिवर तैयार किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश में बुजुर्गों को व्यवस्थित व प्रशिक्षित देखभाल मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर अटल वयो अभ्युदय योजना, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना, राष्ट्रीय वयोश्री योजना और वृद्धावस्था पेंशन योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में करीब छह लाख बुजुर्गों को पेंशन की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराई जा रही है। इस वर्ष राज्य सरकार ने 1300 वरिष्ठ नागरिकों की निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी कराने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया और उन्हें ‘वरिष्ठ नागरिक सम्मान संकल्प’ दिलाया। उन्होंने एक विशेष पहल के तहत “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण भी किया। इस मौके पर बुजुर्गों की सेवा के लिए समर्पित निशुल्क एंबुलेंस वैन और वॉकथॉन रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

Leave a Comment