अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तरकाशी: यमुनोत्री हाईवे पर रोडवेज बस ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 14 बच्चे और 2 यात्री घायल

On: October 15, 2025 7:49 AM
Follow Us:

उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोबाटा के पास सुबह बड़ा हादसा हो गया। यमुनोत्री जानकीचट्टी से देहरादून होते हुए दिल्ली जा रही एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सामने खड़ी एक स्कूल बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल बस में सवार कई बच्चे सीटों से गिर पड़े और वाहन में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के समय स्कूल बस में कुल 30 बच्चे सवार थे। इनमें से 14 बच्चों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि दो बच्चों को अपेक्षाकृत अधिक चोटें बताई जा रही हैं। सभी घायलों को तुरंत 108 आपातकालीन सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टर अंगद सिंह राणा के अनुसार दो से तीन बच्चों को मामूली अधिक चोटें आई हैं, जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा जा सकता है।

वहीं, रोडवेज बस में सवार दो यात्रियों को भी चोटें आई हैं। उनका उपचार भी सीएचसी बड़कोट में किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शी एवं स्थानीय होटल व्यवसायी गुरुदेव सिंह रावत ने बताया कि स्कूल बस दोबाटा के पास बच्चों को बैठा रही थी, तभी अचानक पीछे से तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों बसों के आगे-पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई।

फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कर दिया है। मामले की जांच जारी है। प्रशासन ने सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बताते हुए अभिभावकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं।

यह भी पढ़ें – भारत-नेपाल सीमा पर बनबसा में बनेगी एकीकृत जांच चौकी, केंद्र ने 34 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरण को दी मंजूरी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

Leave a Comment