देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 125 किलो विस्फोटक बरामद किया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में हिमाचल प्रदेश के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जो बिना किसी वैध दस्तावेज के विस्फोटक लेकर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, त्यूणी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से पांच पेटियां डायनामाइट मिलीं, जिनका कुल वजन लगभग 125 किलो था। इसके साथ ही कार से दो डिब्बे डेटोनेटर, एक रोल लाल रंग की वायर और एक बंडल आसमानी रंग की बत्ती भी बरामद हुई।
पुलिस द्वारा वाहन में सवार लोगों से विस्फोटक सामग्री के परिवहन से जुड़े जरूरी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 3/7 के तहत थाना त्यूणी में मुकदमा दर्ज कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी इस प्रकार हैं:
रिंकू पुत्र पानू राम, ग्राम बलंग, थाना ठियोग, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 37 वर्ष
रोहित पुत्र बिशन सिंह, ग्राम रोणाहाट, थाना सिलाई, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, उम्र 19 वर्ष
सुनील पुत्र केवल राम, ग्राम सैडोली, थाना कोटखाई, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 38 वर्ष
बरामद सामग्री का विवरण:
5 पेटी डायनामाइट, कुल वजन लगभग 125 किलो
2 डिब्बे डेटोनेटर
1 रोल लाल रंग की वायर
1 बंडल आसमानी रंग की बत्ती
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है कि यह विस्फोटक कहां ले जाया जा रहा था और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।








