अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सड़क हादसे में आर्मी जवान की मौत, छुट्टी पर आया था घर,जानिए कहा की है खबर

On: February 27, 2022 6:15 AM
Follow Us:

थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत जोहड़ी रोड जाखन के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से पेड़ से टकरा गई. जिसमें बाइक सवार तीन युवक घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आर्मी में तैनात एक युवक की मौत हो गई, बाकी दो युवकों का इलाज चल रहा है.

24 वर्षीय सौरव रोका निवासी नई बस्ती जैतनवाला असम में पोस्टेड थे और छुट्टी पर घर आए हुए थे. सौरव अपने दोस्त अमर नेगी और हिमांशु थापा के साथ मोटरसाइकिल पर जाखन स्थित जोहड़ी मार्ग जा रहे थे. उसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई. जिसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह भी पढ़े – नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, देहरादून से पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना राजपुर प्रभारी मोहन बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने तीनों युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया था. जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया युवकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Medical students holding candlelight vigil for Tanvi at SGRR College Dehradun. (देहरादून के SGRR कॉलेज में तन्वी के लिए कैंडल मार्च निकालते मेडिकल छात्र।)

देहरादून: 90 लाख की फीस और एचओडी की ‘अवैध मांग’, डॉक्टर बनने से 3 महीने पहले छात्रा ने तोड़ा दम; गंभीर आरोप

Dehradun Police checking students at night on Prem Nagar highway near a university. (देहरादून पुलिस प्रेम नगर हाईवे पर यूनिवर्सिटी के पास रात में छात्रों की चेकिंग कर रही है.)

देहरादून में ‘नाइट कर्फ्यू’ जैसा पहरा: रात 10 बजे के बाद बाहर दिखे छात्र तो खैर नहीं, हॉस्टल और कॉलेज प्रबंधन पर भी गिरेगी गाज

देहरादून महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज एमएस छात्रा सुसाइड केस।

देहरादून: महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज की एमएस छात्रा ने दी जान, सुसाइड के पीछे ‘प्रताड़ना’ का बड़ा आरोप

देहरादून कोर्ट परिसर: पुलिस और वकील दुष्कर्म के दोषी देवेंद्र को ले जाते हुए।

उत्तराखंड: कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले दरिंदे को मिली सजा, जमानत मिलते ही दोबारा किया था नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

Leave a Comment