अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

शर्मसार हुआ देहरादून का विकासनगर, सौतेली मां की दुष्कर्म के बाद हत्या

On: February 14, 2022 1:18 PM
Follow Us:

शर्मसार हुआ देहरादून का विकासनगर, सौतेली मां की दुष्कर्म के बाद हत्या

डाकपत्थर पुलिस क्षेत्र में सौतेली मां के साथ दुष्कर्म करने की घटना हुई है. आरोप है कि दुष्कर्म के आरोपी ने पीट-पीटकर सौतेली मां की हत्या भी कर दी. पुलिस का कहना है कि युवक ने अपनी सौतेली मां के साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान वह मारपीट भी करता रहा. पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पुलिस को दी तहरीर में बताया गया है कि डाक पत्थर थाना विकासनगर जनपद देहरादून निवासी युवक ने अपनी सौतेली मां के साथ बलात्कार किया. इस दौरान उसने महिला के साथ काफी मारपीट भी की. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी.

जानकारी के अनुसार डाक पत्थर इलाके के गांव में कलियुगी बेटे ने अपनी सौतेली मां के साथ 2 दिन पूर्व रेप किया था. उसके बाद उसने अपनी सौतेली मां को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया. शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए. बेटे के चंगुल से मां को छुड़ाया. बताया जा रहा है कि युवक नशे में धुत था. युवक की उम्र 29 वर्ष बताई जा रही है. घटना के समय युवक का पिता पड़ोस में गपशप करने गया था.

यह भी पढ़े – बड़ी खबर : लॉकडाउन नियमों का उलंघन करने पर देहरादून में बड़ी कार्रवाई, इन 4 दुकानदारों पर अभियोग दर्ज

पिता को घर में न पाकर शराब के नशे में धुत युवक ने सौतेली मां के साथ दुष्कर्म किया. विरोध करने पर उसने महिला को जमकर पीटा. इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. पिता जब पड़ोस से लौटा तो पत्नी को लहूलुहान हालत में देखकर तुरंत अस्पताल ले गया. विकासनगर अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला को हायर सेंटर रेफर किया.

डाकपत्थर पुलिस चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा कर दिया गया है. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जयवीर सिंह ने बताया कि पुलिस महिला की हत्या व दुष्कर्म के आरोपी को तलाश कर रही है. आरोपी युवक घटना के बाद से ही फरार चल रहा है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

देहरादून परेड ग्राउंड में '4 साल बेमिसाल' कार्यक्रम और पुलिस ट्रैफ़िक बैरिकेडिंग |

देहरादून: ‘धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल’, 23 मार्च को परेड ग्राउंड में बड़ा आयोजन; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया विस्तृत रूट प्लान

देहरादून के दून अस्पताल के बाहर पुलिस की जांच और अमरीश गोयल आत्महत्या मामला

देहरादून: कर्ज के दलदल में फंसे प्रॉपर्टी और सीमेंट कारोबारी ने दी जान, ओल्ड राजपुर में पसरा मातम

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहली बार रात के समय लैंड हुआ एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान और यात्रियों व मीडिया का स्वागत (Air India Express plane landing at night at Jolly Grant Airport Dehradun for the first time)

Dehradun Airport: जौलीग्रांट से पहली बार शुरू होगी नाइट फ्लाइट सेवा, दून-बंगलुरू के बीच सीधा संचालन; जानें समय और किराया

देहरादून: ओल्ड सर्वे रोड पर रफ़्तार का कहर, बेकाबू इनोवा ने 5 को रौंदा; एक की मौत, तीन की हालत नाजुक

Leave a Comment