अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

शर्मनाक : 55 साल की महिला से 4 लोगों ने किया गैंगरेप ,4 आरोपी फरार

On: February 9, 2022 6:37 PM
Follow Us:

शर्मनाक : 55 साल की महिला से 4 लोगों ने किया  गैंगरेप ,4 आरोपी फरार 

महिला के साथ गैंगरेप की खबर फैलते ही पुलिस महकमे हड़कंप मच गया. मुख्य आरोपी पीड़ित के गांव का ही है. अन्य 3 लोग जो थे उनकी पहचान की जा रही है

greatar noida  के कोतवाली जेवर के एक गांव में पशुओं के लिए चारा लेने गई एक 55 साल की दलित महिला को 4 लोगों ने बंधक बनाया और खेतों में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया. महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर अवस्था में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने पीड़ित महिला के पति की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप, एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़े -अमेरीका : हवाई के तटीय क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप,पढ़िए पूरी खबर

noida  के जिला अस्पताल में भर्ती गैंगरेप की शिकार पीड़ित महिला से मिलने पहुंची डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने कहा कि एक आरोपी की पहचान हो गई है अन्य की तलाश की जा रही है, शीघ्र ही इनकी गिरफ्तारी की जाएगी. महिला के परिजनों का कहना है कि दलित महिला जेवर एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित की गई जमीन से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी. इसी बीच चार लोग वहां पहुंच गए और महिला को अकेला देख चारों ने हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. विरोध करने पर महिला के साथ बुरी तरह मारपीट की गई और आरोपियों ने जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए उसे धमकाया, कि अगर उसने इस बात की जिक्र किसी से किया तो उसे जान से मार देंगे. 

महिला को गम्भीर चोटें आई और वह बेहोश हो गई

आरोपियों ने महिला के साथ वीभत्स तरीके से गैंगरेप किया जिससे महिला को गम्भीर चोटें आई और वह बेहोश हो गई. उसे बेहोश देख और आरोपी घबरा गए और मौके से फरार हो गए. होश आने पर महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिवार वालों को दी.

महिला के साथ गैंगरेप की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने पीड़ित महिला से मुलाकात की और महिला की गंभीर हालत को देखते हुए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. वृंदा शुक्ला का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मुख्य आरोपी पीड़ित के गांव का ही है वह अपने जानवर खेतों में चराता था और गांजा पीने का आदी है. उसकी पहचान हो गई है उसके साथ अन्य 3 लोग जो थे उनकी पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं. महिला का मेडिकल कराया गया है और उसकी स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है. आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हजारीबाग के कुसुंभा गांव में पुलिस जांच और फॉरेंसिक टीम का घटनास्थल पर मुआयना |

हजारीबाग में मानवता शर्मसार: मंगला जुलूस देखने गई 12 वर्षीय मासूम से दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर हत्या

दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए नाबालिग आरोपी और बरामद चाकू

दिल्ली में खूनी ‘बदला’: 15 साल के किशोर की चाकू गोदकर हत्या, पुलिस ने दबोचे तीन नाबालिग

बुलंदशहर काली नदी में युवती सविता का शव मिलने के बाद पुलिस की जांच का दृश्य

बुलंदशहर: मामा के घर रह रही युवती की नृशंस हत्या, काली नदी में मिला शव; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में टूटी मिली गर्दन की हड्डी

रुड़की पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कन्हैया और वारदात के बाद की जांच * Caption: रुड़की के गंगनहर में अपने पूर्व मैनेजर को गोली मारने वाला आरोपी कन्हैया पुलिस की गिरफ्त में।

रुड़की: दादा की तेरहवीं पर पोते का खूनी खेल, मैनेजर को गोली मार पूरी की ‘खौफनाक कसम’, कारोबार में नुकसान बनी वजह

देहरादून पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी रंजीत शर्मा, जिसने अपनी पत्नी रूपा की हत्या कर शव कट्टे में फेंका था।

देहरादून: प्रेमनगर ‘ब्लाइंड मर्डर’ मिस्ट्री का पर्दाफाश; कट्टे में मिली लाश का निकला खूनी पति, रोंगटे खड़े कर देगी वजह

मोतिहारी के चकिया में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ का दृश्य, पुलिस बल की तैनाती और घटनास्थल की घेराबंदी।

मोतिहारी में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़: दो कुख्यात बदमाश ढेर, STF का एक जवान वीरगति को प्राप्त

Leave a Comment