अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

वैज्ञानिकों का दावा, दूसरी लहर से एक चौथाई कम घातक होगी तीसरी लहर, अगली हफ्ते से तीसरी लहर आने की आशंका

On: February 9, 2022 5:51 PM
Follow Us:

वैज्ञानिकों का दावा, दूसरी लहर से एक चौथाई कम घातक होगी तीसरी लहर, अगली हफ्ते से तीसरी लहर आने की आशंका

कोरोना महामारी (corona pandemic) की तीसरी लहर (third wave) का आना लगभग तय है और अगले हफ्ते से संक्रमण के नए मामलों का बढ़ना भी शुरू हो सकता है। परंतु, दूसरी लहर (second wave) की तरह तीसरी लहर (third wave) भयावह नहीं होगी, इसमें खराब से खराब हालात में भी प्रतिदिन दूसरी लहर की तुलना में एक चौथाई मामले ही मिलेंगे। दूसरी लहर की विभीषिका के बारे में सटीक भविष्यवाणी करने वाले IIT कानपुर के विज्ञानी मणींद्र अग्रवाल और उनकी टीम ने गणितीय माडल सूत्र के आधार पर यह दावा किया है।

अक्टूबर में आ सकता है पीक

कानपुर में अग्रवाल और IIT हैदराबाद में एम. विद्यासागर की अगुआई में शोधकर्ताओं ने जो अनुमान लगाया है उसके मुताबिक तीसरी लहर (third wave) में अक्टूबर में महामारी चरम पर पहुंच सकती है। इस दौरान सामान्य स्थिति में 1 लाख से कम और खराब से खराब हालात में रोजाना डेढ़ लाख तक मामले मिल सकते हैं। जबकि, दूसरी लहर (second wave) में जब महामारी चरम पर थी तो 7 मई को चार लाख से ज्यादा मामले पाए गए थे।

केरल और महाराष्‍ट्र बढ़ा सकते हैं मुसीबत

हालांकि, इनका यह भी कहना है कि केरल और महाराष्ट्र जैसे अधिक संक्रमण दर वाले राज्य इस पूर्वानुमान की तस्वीर को बिगाड़ भी सकते हैं। इस पूर्वानुमान में टीकाकरण अभियान (vaccination program) में तेजी लाने और उभरते हाटस्पाट का तुरंत पता लगाने पर जोर दिया गया है। साथ ही जीनोम सिक्वेंसिंग के जरिये corona virus के नए variant पर भी निगरानी रखने की जरूरत बताई गई है, क्योंकि अगर डेल्टा जैसा कोई नया variant आया तो स्थिति बिगड़ सकती है, जैसा कि दूसरी लहर (second wave) में देखने को मिला था।

यह भी पढ़े-   Tokyo olympics: आज है 12 वा दिन ,आज मिलेगा मेडल ?,जानिए किन खिलाड़ियों पर आज टिकी है नजर। 

लापरवाह रवैये को लेकर चिंता जताई

विज्ञानियों ने संक्रमण के कमजोर पड़ने पर सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियों के शुरू होने के साथ ही लोगों के लापरवाह रवैये को लेकर चिंता जताई है। महामारी की पहली लहर का प्रभाव जल्द खत्म होने के बाद कुछ ऐसा ही रवैया देखा गया था। उसके बाद दूसरी लहर ने ऐसी तबाही मचाई की किसी को संभलने का मौका ही नहीं दिया।

सावधान रहकर टाल सकती है तीसरी लहर 

मणींद्र अग्रवाल और उनकी टीम ने गणितीय माडल सूत्र के आधार पर एक सुकून देने वाला अनुमान भी व्यक्त किया है। इसके मुताबिक सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियों के खुलने के बावजूद अगर लोग कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें, mask पहने और social distancing बनाए रखें तो इस महीने के अंत तक न सिर्फ नए मामलों को 25 हजार के नीचे लाया जा सकता है, बल्कि तीसरी लहर (third wave) की आशंका को भी बहुत हद तक कम किया जा सकता है। फिलहाल रोजाना 40 से 41 हजार मामले सामने आ रहे हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्रावस्ती पुलिस और फॉरेंसिक टीम ककरदरी जंगल में आंचल मिश्रा के अवशेषों की जांच करते हुए

श्रावस्ती: 14 दिनों से लापता महिला किसान नेता का जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, नेपाल सीमा पर सनसनी

दिल्ली में होली के दिन खुली शराब की दुकान के बाहर लगी भीड़ और सरकार का नया आदेश।

दिल्ली में होली पर नहीं होगा ‘ड्राय डे’: शराब की दुकानें खुली रखने का फैसला, जानें एनसीआर का हाल

"पुलिस टीम रात के समय यमुना नदी के तट पर फॉरेंसिक लाइटों के साथ सबूत और तीन कट्टे तलाशती हुई, जो द्वारका मर्डर मिस्ट्री की ओर इशारा करते हैं।"

दिल्ली मर्डर मिस्ट्री: 40 लाख के सोने के लिए दोस्त बना ‘कसाई’, शव के 6 टुकड़े कर यमुना में फेंके; प्रेमिका समेत 4 गिरफ्तार

गोड्डा के महागामा में बैंक ऑफ इंडिया (BOI) में लूट का प्रयास और घायल सुरक्षा गार्ड

​”गोड्डा के महागामा में Bank of India लूटने की कोशिश, जांबाज गार्ड को बदमाशों ने मारी गोली; इलाके में भारी दहशत”

जालंधर के कंगनीवाल में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरी बाइक, पुलिस जांच करते हुए

​”दिल्ली जैसा खौफ अब जालंधर में: खुले गड्ढे ने ली युवक की बलि, संवेदनहीनता की हद पार—मदद के बजाय लूट ले गए चेन और पर्स”

बहराइच के गांव में पुलिस की घेराबंदी और फॉरेंसिक जांच का दृश्य, जहां एक युवक ने कुल्हाड़ी से परिवार की हत्या की। (Police investigation scene at Bahraich village where four family members were killed over property dispute.)

बहराइच में अपनों का ही ‘काल’ बना कलयुगी बेटा: जमीन और गहनों के लालच में कुल्हाड़ी से माँ-पिता, दादी और बहन की निर्मम हत्या

Leave a Comment