अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

विश्व रक्तदान दिवस: रेडक्रॉस कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जानिए उप चैयरमैन संतोष सहाय ने क्या कहा

On: February 9, 2022 6:12 PM
Follow Us:

विश्व रक्तदान दिवस

मुंगेर-डीवीएनए। विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर सदर अस्पताल में रेडक्रॉस के द्वारा संचालित ब्लड बैंक व मारवाड़ी युवा मंच की ओर से रेडक्रॉस कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर रेडक्रॉस उप चैयरमैन संतोष सहाय के देखरेख में संचालित किया गया। मौके पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मुंगेर के प्रमंडल अध्यक्ष डॉ शशि कांत सुमन सहित 16 व्यक्तियों ने रक्तदान किया।

इस मौके पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमंडल अध्यक्ष डॉ शशि कांत सुमन ने कहा कि रक्तदान कर किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। बिहार में 10 लाख यूनिट की जरूरत होती है।आंकड़ों के अनुसार सूबे में 25 फीसदी लोगो को अपने जीवन मे रक्त की जरूरत होती है। ऐसे में हम सभी को रक्तदान करने के लिए आगे आने की जरूरत है। रक्तदान महा दान है। रेडक्रॉस सोसायटी के उप चैयरमैन संतोष सहाय ने कहा कि रक्तदान करने से उच्च रक्तचाप की आशंका कम हो जाती है।

यह भी पढ़े- हरिद्वार में प्रशासन पर दाह संस्कार के लिए 2480 रूपए वसूलने का आरोप लगाया

प्रत्येक तीन माह के भीतर रक्तदान से शरीर का फिटनेस बरकरार रहता है। नियमित ब्लड डोनेट करने वाले कैंसर व दूसरी बीमारियों का खतरा कम रहती है। विधायक प्रणव कुमार ने लोगो को अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की।इस दौरान सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ रामप्रीत सिंह, डॉ फैजुउद्दीन, डॉ डीपी यादव, टेक्निकल सुपरवाइजर संजय कुमार यादव, हेमंत सिंह, मृगनेंद्र कुमार शर्मा, विमल बंधु सिन्हा, सुनील साव, अशोक पटेल सहित अन्य उपस्थित थे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून पुलिस में आधी रात बड़ी सर्जरी: SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 53 अधिकारियों के किए तबादले, 11 थानों के कप्तान बदले

Weather Forecast India

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, लेकिन यूपी-बिहार से राजस्थान तक बरसेंगे बादल, पहाड़ों में भी अलर्ट

​उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, 108 सड़कें बंद होने से जनजीवन प्रभावित

​देहरादून के वसंत विहार में सनसनी: 23 I युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: Dehradun में आंकड़ा 300 पार, कोविड और डेंगू के नए मामलों से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

Weather Forecast India rain alert across 20 states including Delhi and Uttarakhand

Aaj Ka Mausam: बिहार से असम तक 20 राज्यों में बारिश, दिल्ली में Yellow Alert; पहाड़ों पर भी खतरा!

Leave a Comment