अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रूस , यूक्रेन पर दाग रहा बैलिस्टिक मिसाइल, इस मिसाइल की क्या है खासियत पढ़िए पूरी खबर

On: February 24, 2022 11:36 AM
Follow Us:

यूक्रेन के साथ जारी गतिविधियों के बीच रूस ने हमला(Russia declares war on Ukraine) कर दिया है आपको बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने सैन्य कार्रवाई की औपचारिक घोषणा कर दी है। इसके साथ ही रूस राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ शुरू से ऑपरेशन में हस्तक्षेप करने वाले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का संकल्प भी लिया है वहीं, इस घोषणा के बाद संयुक्त राष्ट्र (UN) ने पुतिन से युद्ध रोकने की अपील की है. UN ने कहा है कि रूस अपने सैनिकों को हमला करने से रोके रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आखिरकार गुरुवार को यूक्रेन के खिलाफ एलान-ए-जंग कर दिया है। पुतिन के एलान के तुरंत बाद ही यूक्रेन में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके और राजधानी कीव में बड़े धमाकों की खबरें मिली हैं।

आपको बता दें कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अन्य देशों को चेतावनी दी कि रूसी कार्रवाई में हस्तक्षेप करने की किसी भी कोशिश का अंजाम ऐसा होगा। रूस बैलिस्टिक मिसाइल के जरिए यूक्रेन पर हमला कर रहा है। यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना की ओर से क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जा रही हैं। दरअसल युद्ध में बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल आमतौर पर परमाणु बमों के लिए ही होता है लेकिन कुछ मामलों में पारंपरिक हथियारों के साथ भी इन्हें यूज किया जा रहा है।

यह भी पढ़े – मामूली विवाद में सड़क पर दो गुटों में मारपीट, वारंटी सहित सात लोग गिरफ्तार

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को रोकने के लिए दुनियाभर के देश अपील कर रहे हैं। वहीं पुतिन ने इस युद्ध के बीच ना आने की चेतावनी दी है। पुतिन ने कहा है कि जो भी बीच में आएगा उसका अंजाम बुरा होगा। अपनी इस चेतावनी के साथ ही रूस ने यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागना शुरू कर दी हैं।

आपको बता दें कि जब इस मिसाइल को अपने स्थान से छोड़ा जाता है तो यह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण नियम के अनुसार अपने पूर्व निर्धारित लक्ष्य पर जाकर गिरता है। यह मिसाइल छोड़े जाने पर ऊपर जाते हुए यह पृथ्वी के सबसे ऊपर के वातावरण तक जाती है और फिर नीचे आती है। इस मिसाइल के इस तरह से जाने और आने के कारण ही इसे बैलिस्टिक मिसाइल कहा जाता है।

बैलिस्टिक मिसाइल की खासियत यह है कि इसकी मारक क्षमता 5000 किलोमीटर से लेकर 10000 किलोमीटर तक होती है। इस मिसाइल में जो दिशा यंत्र लगा होता है उसके कारण यह अपने प्रक्षेपण के शुरुआत में ही गाइड कर दी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कुवैत में दुर्घटनाग्रस्त अमेरिकी लड़ाकू विमान और सऊदी अरब की रास तनुरा तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला

“मिडिल ईस्ट में कोहराम: कुवैत में कई अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, सऊदी की बड़ी तेल रिफाइनरी पर ईरानी ड्रोन का हमला नाकाम”

ईरान के कोनार्क नेवल बेस पर अमेरिका और इजरायल का हमला, सैटेलाइट इमेज में दिखते डूबे हुए जहाज

महायुद्ध की आहट: अमेरिका-इजरायल ने ईरान के ‘कोनार्क नेवल बेस’ को किया तबाह, 3 युद्धपोत डूबे, मलबे में तब्दील हुईं इमारतें

Aerial view of destroyed building in Tehran with black smoke and emergency vehicles after missile strike

ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’: इजरायल-अमेरिकी मिसाइल हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत,तेहरान में भारी तबाही

इज़राइल-ईरान युद्ध के कारण खाड़ी देशों में एयरस्पेस बंद और उड़ानें ठप

Israel-Iran War: खाड़ी देशों में मची खलबली; कतर, कुवैत और UAE ने बंद किया एयरस्पेस, दुनिया भर की उड़ानों पर लगा ब्रेक

Israel-Iran War: इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में भीषण धमाके, पूरे देश में इमरजेंसी लागू

नेपाल में भीषण सड़क हादसा: त्रिशूली नदी में गिरी अनियंत्रित बस, 6 महिलाओं समेत 18 यात्रियों की दर्दनाक मौत; 27 घायल

Leave a Comment