अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुद्रप्रयाग में चक्रव्यूह मंचन देखने उमड़ा जन सैलाब, षड़यंत्र देख दुखी हुई लोग

On: February 14, 2022 6:30 PM
Follow Us:

रुद्रप्रयाग में चक्रव्यूह मंचन देखने उमड़ा जन सैलाब, षड़यंत्र देख दुखी हुई लोग

रुद्रप्रयाग: तल्लानागपुर पट्टी के ग्राम सभा नारी गांव में पांडव नृत्य आयोजन में चक्रव्यूह का मंचन किया गया. चक्रव्यूह के दौरान अर्जुन पुत्र अभिमन्यु ने छह द्वारों को ध्वस्त किया, जबकि सातवें द्वार पर दुर्योधन ने वीर अभिमन्यु को गोदी में बैठा कर षडयंत्र के तहत उसका वद्ध किया. इस दृश्य के मंचन ने दर्शकों को भावुक कर दिया.

चक्रव्यूह मंचन के दौरान कौरवों की ओर से रचाये गए चक्रव्यूह के छह द्वारों को अर्जुन पुत्र अभिमन्यु ने आसानी से भेद दिया, मगर अंतिम सातवें द्वार पर दुर्योधन और अन्य कौरव दल ने छल करके वीर अभिमन्यु का वध कर दिया. आयोजन में मुख्य अतिथि कुलदीप रावत ने युवाओं से कहा कि ऐसे मेले सौहार्द का संदेश देते हैं. उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर हैं.

विशिष्ट अतिथि दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय दरमोड़ा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी हमारी पौराणिक परंपराएं जीवित हैं. उन्होंने कहा कि पहाड़ के प्रत्येक व्यक्ति को इन्हें संजोने का प्रयास करना चाहिए. जिससे नई पीढ़ी भी अपनी पौराणिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के बारे में जान सके.

यह भी पढ़े –  UPTET Exam leak : UPTET exam se पहले पेपर हुआ लीक, whats app पर मिले सारे प्रश्न

जिपं उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने कहा कि पांडव लीला, नृत्य आदि के आयोजन में जिले का विशेष महत्व है. उन्होंने यहां मैदान निर्माण के लिए 2 लाख की धनराशि देने की घोषणा की.

विधायक मनोज रावत के प्रतिनिधि लक्ष्मण रावत ने कहा कि पांडव केदारघाटी से होकर ही स्वर्गारोहणी के लिए गए थे, जिसके चलते यह देवभूमि के रूप में जानी जाती है. चक्रव्यूह मंचन का संचालन अध्यापक बृजमोहन सजवाण ने किया. चक्रव्यूह मंचन में पांडव दल से अभिमन्यु का अभिनय आकाश रावत ने किया.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

उत्तराखंड में मानवता शर्मसार: रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म, दुष्कर्म की आशंका पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Uttarakhand Weather Update: पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट

रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड हाईवे पर जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, दो वाहन जलकर हुए खाक, इलाके में मची अफरा-तफरी

Rudraprayag News: मुनकटिया में वाहन पर भारी बोल्डर गिरने से दो की मौत

Rudraprayag News: हरियाली देवी मंदिर से 15 लाख से ज्यादा के सोने-चांदी के आभूषण चोरी, ग्रामीणों ने पटवारी चौकी में दी तहरीर

Leave a Comment