अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुड़की में बाइक सवार 4 बदमाशों ने महिला को मारी गोली, बेटा था निशाना, मां हो गई घायल

On: February 11, 2022 12:52 AM
Follow Us:

रुड़की में बाइक सवार 4 बदमाशों ने महिला को मारी गोली, बेटा था निशाना, मां हो गई घायल

रुड़की: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मुंडलाना गांव निवासी एक महिला अपने 22 वर्षीय बेटे को दवाई दिलाकर मंगलौर से लौट रही थी. तभी रास्ते में बाइक सवार 4 युवकों ने दोनों को घेर लिया और उनके ऊपर फायरिंग कर दी. हमले में रिजवान तो बच गया लेकिन गोली महिला के पैर में लग गई. इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया गया. यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. महिला के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी के मुताबिक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मुंडलाना गांव निवासी 50 वर्षीय मोविना का 22 वर्षीय बेटा रिजवान कई दिनों से बुखार से पीड़ित था. मोविना अपने बेटे के साथ बाइक से दवाई दिलवाने मंगलौर गई थी. मंगलौर से दवाई लेने के बाद जब महिला अपने गांव की ओर रवाना हुई, तो रास्ते मे बाइक सवार चार युवकों ने उन्हें घेर लिया.

यह भी पढ़े – मंत्री मोहम्मद जमा और खेसारी लाल की मौजूदगी में उड़ी कोरोना नियमों की धज्जियां, केस दर्ज 

बताया गया है कि रिजवान का इन युवकों के साथ पुराना विवाद चल रहा है. बाइक सवार युवकों ने तमंचा निकालकर रिजवान के ऊपर फायरिंग करनी शुरू कर दी. फायरिंग से बचने के लिए रिजवान भाग खड़ा हुआ. तभी गोली रिजवान की मां मोविना के पैर में जा लगी. गोली लगते ही मोविना जमीन पर गिर गई और युवक फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए.

घटना की जानकारी पाकर घायल महिला के परिजन और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए. फायरिंग की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से घायल महिला को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने महिला की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

मंगलौर कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रवीन कोश्यारी ने बताया कि महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है. महिला के बेटे रिजवान ने पुलिस को चारों के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Three sisters allegedly marrying the same groom at Chamunda Temple in Amroha as the viral wedding video sparks controversy.

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी, वायरल Marriage Video पर मचा बवाल; पुलिस जांच में जुटी

धामी कैबिनेट के मंत्री सुबोध उनियाल फिर विवादों में: पोलिंग बूथ में घुसने का आरोप, यूकेडी और कांग्रेस ने खोला मोर्चा​नरेंद्र नगर पालिका चुनाव में भारी हंगामा

"पिथौरागढ़ के बंगापानी में गहरी खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार और बचाव कार्य करती SDRF की टीम।"

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार, दो की मौत, दो गंभीर

उत्तराखंड के पहाड़ों पर काले बादल, बारिश और बिजली कड़कने का दृश्य - मौसम का अलर्ट।

उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन दिनों तक बारिश और आंधी का ‘येलो अलर्ट’

UP: टेलीग्राम पर बच्चियों के अश्लील वीडियो की ऑनलाइन बिक्री, मेरठ के अमित जैन की तलाश में तीन राज्यों की पुलिस

गंगा तटबंध कटने से मेरठ-पौड़ी हाईवे अवरुद्ध, पानी गांवों की तरफ तेजी से बढ़ा; बिजनौर के आधे इलाके में बाढ़ का खतरा

Leave a Comment