अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मसूरी में अचानक बर्फबारी शुरू, बन रही ‘पहाड़ों की रानी’ खूबसूरत

On: February 14, 2022 11:34 AM
Follow Us:

http://doonprimenews.com/uttarakhand/There-was-a-ruckus-at-the-Aam-Aadmi-Party-headquarters-the/cid6365279.htm

पहाड़ों की रानी मसूरी में दोपहर में अचानक बर्फबारी शुरू हो गई है. इससे स्थानीय व्यापारियों और होटल व्यवसायियों के चेहरे खिल गए हैं. मसूरी पहुंचे पर्यटक बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. मसूरी और मसूरी के आसपास धनौल्टी, बुरांसखंडा, परिटिब्बा और सुरकंडा देवी आदि जगहों पर जमकर बर्फबारी हो रही है, जिससे लोग काफी खुश हैं.

मसूरी शहर के लोगों की मानें तो बर्फबारी होने से एक बार फिर उम्मीद जागी है कि मसूरी में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलेगी और लोगों की आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होगी. मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी होने से ठंड काफी बढ़ गई है, जिससे बचने के लिये लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं. वहीं, मजदूर वर्ग का हाल बेहाल है.

यह भी पढ़े – आम आदमी पार्टी मुख्यालय में हुआ हगामा,भाजपाओ ने किया हगामा

स्थानीय प्रशासन ने शहर के मुख्य चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की है, जिससे गरीब और मजदूरों को ठंड से राहत मिल सके. बर्फबारी के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं. पुलिस ने पर्यटकों की आवक को देखते हुए यातायात को व्यवस्थित करने के लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया है.

पुलिस का कहना है कि अगर धनौल्टी में ज्यादा बर्फबारी होती है, तो वहां लोगों को बेवजह नहीं जाने दिया जाएगा. सिर्फ उन्हीं लोगों को जाने की अनुमति दी जाएगी जिन लोगों की होटल में बुकिंग है. इसके साथ ही वहां के स्थानीय लोगों को जाने की अनुमति होगी. वहीं, मसूरी में भी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस पूरी तरीके से तैयार है.

उधर, उत्तराखंड मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है. वहीं, निचले इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसको लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरीके से तैयार है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

देहरादून में बुजुर्ग व्यक्ति को पत्नी और बेटी द्वारा बंधक बनाए जाने की न्यूज़ इमेज।

देहरादून: घरेलू कलह ने लिया खौफनाक मोड़, पत्नी और बेटी ने बुजुर्ग को बाथरूम में किया कैद; दर-दर भटकने को मजबूर पीड़ित

देहरादून पुलिस का सत्यापन अभियान और बाहरी व्यक्तियों की जांच।

ऑपरेशन क्रैकडाउन: देहरादून में अपराध पर कड़ा प्रहार; 43 हजार बाहरियों का सत्यापन, 4000 संदिग्धों पर गाज और ₹2.5 करोड़ का भारी जुर्माना

देहरादून के वसंत विहार पुलिस थाने के बाहर न्याय की मांग करते पीड़ित परिवार के सदस्य और पुलिस कार्यवाही का सांकेतिक दृश्य।

देहरादून: उरेडा की महिला अधिकारी ने की आत्महत्या, पति समेत ससुराल के 5 सदस्यों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

देहरादून के सहस्रधारा में गहरी खाई में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए एसडीआरएफ (SDRF) के जवान।

देहरादून: सहस्रधारा में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, SDRF का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

देहरादून में एक घर के प्रवेश द्वार पर खड़ी बुजुर्ग महिला से जानकारी लेते हुए एक महिला और एक पुरुष सरकारी अधिकारी, जो पेंशन सत्यापन फॉर्म भर रहे हैं। बैकग्राउंड में देहारादून की पहाड़ियां दिख रही हैं

देहरादून: फर्जी पेंशनरों की अब खैर नहीं! 15 जून तक चलेगा महा-सत्यापन अभियान, घर-घर दस्तक देंगे अधिकारी

Leave a Comment