अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मनीष सिसोदिया ने की वर्चुअल नव परिवर्तन संवाद की शुरुआत, भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

On: February 14, 2022 1:18 PM
Follow Us:

मनीष सिसोदिया ने की वर्चुअल नव परिवर्तन संवाद की शुरुआत, भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

देहरादून: दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने वर्चुअली नव परिवर्तन संवाद की शुरुआत की. बता दें कि, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज से आम आदमी पार्टी के वर्चुअल नव परिवर्तन संवाद की शुरुआत हो गई है. बता दें कि, 6 दिनों तक यह नव परिवर्तन संवाद डिजिटल माध्यम से आयोजित किया जाएगा.

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता 10 जनवरी से 16 जनवरी तक प्रदेश की जनता के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद स्थापित करना शुरू कर चुके हैं. अपने संबोधन में मनीष सिसोदिया ने कहा कि जनता सोच समझकर वोट दे. क्योंकि कांग्रेस और भाजपा ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य का सपना आज तक साकार नहीं हुआ है और सुविधाओं के अभाव में पलायन जारी है.

चुनाव से कई सवाल जुड़े हुए हैं कि यहां की शिक्षा बेहतर कैसे होगी और यहां के युवाओं को रोजगार कैसे मिलेगा. इसके साथ ही यहां की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो पाएगा या नहीं और पलायन पर क्या रोक लग पाएगी. सिसोदिया ने कहा कि 21 साल पहले जो आंदोलन लड़ा गया था उसका फायदा सिर्फ कांग्रेस और बीजेपी नेताओं को हुआ है, लेकिन यहां की जनता के हाथ आज भी खाली हैं.

यह भी पढ़े – सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, खम्भे से टकराई मोटरसाइकिल

उन्होंने कहा कि 21 साल पहले स्कूलों और अस्पतालों की जो स्थिति हुआ करती थी वह स्थिति आज भी जस की तस है. उन्होंने उत्तराखंड की जनता से आग्रह किया है कि अब उत्तराखंड को विकास के पथ पर लाने का समय आ गया है और आज उत्तराखंड को आप के रूप में एक नया विकल्प मिल चुका है.

आम आदमी पार्टी के मुताबिक 10 जनवरी से शुरू हुआ नव परिवर्तन वर्चुअल संवाद 16 जनवरी तक चलेगा. जिसमें 11 जनवरी को दूसरी वर्चुअल रैली होगी, जिसको आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह संबोधित करेंगे. 12 जनवरी को दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम संबोधित करेंगे. 13 जनवरी को दिल्ली के विधायक सौरभ भारद्वाज नव परिवर्तन संवाद को संबोधित करेंगे. 14 जनवरी को पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी संवाद में हिस्सा लेंगी. वहीं, 15 जनवरी को दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन और उसके बाद 16 जनवरी को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय वर्चुअल संवाद करेंगे.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

देहरादून में बुजुर्ग व्यक्ति को पत्नी और बेटी द्वारा बंधक बनाए जाने की न्यूज़ इमेज।

देहरादून: घरेलू कलह ने लिया खौफनाक मोड़, पत्नी और बेटी ने बुजुर्ग को बाथरूम में किया कैद; दर-दर भटकने को मजबूर पीड़ित

देहरादून पुलिस का सत्यापन अभियान और बाहरी व्यक्तियों की जांच।

ऑपरेशन क्रैकडाउन: देहरादून में अपराध पर कड़ा प्रहार; 43 हजार बाहरियों का सत्यापन, 4000 संदिग्धों पर गाज और ₹2.5 करोड़ का भारी जुर्माना

देहरादून के वसंत विहार पुलिस थाने के बाहर न्याय की मांग करते पीड़ित परिवार के सदस्य और पुलिस कार्यवाही का सांकेतिक दृश्य।

देहरादून: उरेडा की महिला अधिकारी ने की आत्महत्या, पति समेत ससुराल के 5 सदस्यों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

देहरादून के सहस्रधारा में गहरी खाई में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए एसडीआरएफ (SDRF) के जवान।

देहरादून: सहस्रधारा में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, SDRF का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

देहरादून में एक घर के प्रवेश द्वार पर खड़ी बुजुर्ग महिला से जानकारी लेते हुए एक महिला और एक पुरुष सरकारी अधिकारी, जो पेंशन सत्यापन फॉर्म भर रहे हैं। बैकग्राउंड में देहारादून की पहाड़ियां दिख रही हैं

देहरादून: फर्जी पेंशनरों की अब खैर नहीं! 15 जून तक चलेगा महा-सत्यापन अभियान, घर-घर दस्तक देंगे अधिकारी

Leave a Comment