अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

भीमताल में पर्यटकों की कार खाई में गिरने से 5 घायल, मसूरी हादसे में भी 2 जख्मी

On: February 22, 2022 7:25 AM
Follow Us:

भीमताल घूमकर दिल्ली वापस लौट रहे पर्यटकों की कार भीमताल के सलड़ी क्षेत्र में खाई में जा गिरी. हादसे में कार सवार 5 लोग घायल हो गए हैं. घायलों का रेक्स्यू कर लिया गया है. स्थानीय लोगों द्वारा कार खाई में गिरने की सूचना तत्काल भीमताल पुलिस को दी गई. भीमताल पुलिस द्वारा सभी घायलों को खाई से बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस व स्थानीय लोगों की मदद से भीमताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां सभी का उपचार जारी है.

भीमताल सलड़ी चौकी के इंचार्ज राजेश मिश्र ने बताया कि पर्यटक नैनीताल, भीमताल समेत आसपास के पर्यटक स्थल घूमकर वापस दिल्ली की तरफ लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. जिन्हें खाई से निकालकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया गया है. सभी की हालत सामान्य बनी हुई है. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.

यह भी पढ़े – पौड़ी के दुगड्डा में सड़क हादसे में तीन शिक्षकों की मौत, नैनीताल में भी 5 पर्यटक घायल

मसूरी के टिहरी बाईपास लक्ष्मणपुरी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि देर रात नशे की हालत में चालक कार चला रहा था. स्थानीय लोगों द्वारा दोनों युवकों को खाई से निकालकर अस्पताल भर्ती करवाया गया. दोनों युवक दिल्ली के रहने वाले हैं.

मंगलवार की सुबह हादसों के सूचनाओं के साथ हुई. चंपावत में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां बारातियों से भरी एक मैक्स गाड़ी गहरी खाई में गिर गई. मैक्स में सवार 11 लोगों की मौत हो गई है. गाड़ी बारातियों को टनकपुर से लेकर वापस लौट रही थी. दूसरी तरफ पौड़ी के दुगड्डा में भी एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गये हैं.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Dehradun VIP Number Auction: 13.91 लाख में बिका ‘0001’, दून में फैंसी नंबरों के टूटे सभी रिकॉर्ड

​Miss Universe India 2026: उत्तराखंड की बेटी अनुभा वशिष्ठ ने जीता रनर-अप का खिताब, जयपुर में रचा इतिहास

Bageshwar heavy rainfall causing road blockage and landslides near Saryu river

​Bageshwar Heavy Rainfall: झमाझम बारिश से जनजीवन बेहाल, कई मोटर मार्गों पर मलबा आने से यातायात ठप

Kedarnath Power Supply 33 KV overhead power transmission line project Sonprayag to Kedarnath Dham

​उत्तराखंड: केदारनाथ धाम को मिलेगी 24 घंटे निर्बाध बिजली, सोनप्रयाग से मंदिर तक 33 केवी डबल सर्किट लाइन प्रोजेक्ट को UERC की हरी झंडी

Kaliyar Mela Attack crime news report Haridwar police investigation

​हरिद्वार: कलियर मेले में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों व धारदार हथियार से लहूलुहान; पुलिस जांच शुरू

Dehradun Traffic Plan route diversion map for Tapkeshwar Mahadev and Barawafat Shobhayatra

​देहरादून में टपकेश्वर महादेव और बारावफात शोभायात्रा कल: सुबह 8 बजे से बदलेगा रूट, घर से निकलने से पहले जान लें पूरा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

Leave a Comment