अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

बन्द घरों में चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: February 14, 2022 1:31 PM
Follow Us:

बन्द घरों में चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को  पुलिस ने किया गिरफ्तार

 हरीशचन्द्र पुत्र रामनाथ निवासी गढवाली कॉलोनी लेन न0- 07 नेहरुग्राम रायपुर जिला देहरादून ने थाना रायपुर पर आकर लिखित तहरीर दी की दिनाक 01-01-2022 को सांय 04:30 बजे वादी का पुत्र नवनीत कुमार व पुत्रवधु चेताली पत्नी नवनीत कुमार डोईवाला गुरुद्वारा गये हुये थे जिसके बाद दोनो सायं 07:30 बजे के आस-पास घर लौट कर आये।  घर आने के बाद कमरे की आलमारी देखी तो उसका लॉकर खुला हुआ था तथा उसमें रखी जेवरात की पोटली गायब थी। उनके द्वारा अपने किरायेदार राहुल, कमल, अरविन्द एंव पडोस में रहने वाले शुभम नाम के युवकों द्वारा मिली-भगत कर घटना को अंजाम देने का सन्देह जाहिर किया गया। जिसके आधार पर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0 :11/2022 धारा 454/380 भा0द0वि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

यह भी पढ़े –   ऋषिकेश में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर

पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही :- घटना के अनावरण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कडे निर्देश जारी किये गये, जिसके क्रम मे सरिता डोबाल, पुलिस अधीक्षक नगर एवं अनिल जोशी, क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी देहरादून के दिशा-निर्देश मे थाना प्रभारी रायपुर अमरजीत सिंह द्वारा गठित टीमो का नेतृत्व करते हुये वादी द्वारा सन्देह जाहिर किये गये युवको को थाना हाजा पर तलब कर घटना के सम्बंध में कडी पूछताछ की गई किन्तु कोई सुराग हाथ ना लगने एवं उक्त युवकों की घटना में संलिप्तता ना पाये जाने पर युवको को थाना हाजा से परिजनों के सुपुर्द कर वापस भेजा गया। तदोपरान्त घटनास्थल/वादी के घर के आस-पास गली, रास्तों, दुकानों आदि में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दिनांक : 01-01-2022 को घटना के समय एक स्प्लेंडर बाइक पर तीन संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए दिखायी दिये जिनका घटनास्थल पर आने जाने का रुट ट्रैक किया गया एवं सम्पूर्ण मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरो का गहन अवलोकन किया गया, संदिग्धों के सीसीटीवी स प्राप्त फोटोग्राफ्स आदि लेकर मुखबिरान को तलब कर घटना के संबंध में जानकारी देकर व सीसीटीवी से प्राप्त हुलिये की फोटोग्राफ दिखाकर अज्ञात अभियुक्तों की तलाश एवं जानकारी हेतु मुखबिरान को अवगत/निर्देशित कर रवाना किया गया एवं पुलिस टीमों को पतारसी-सुरागरसी में मामूर किया गया। दिनाँक 05-01-2022 को समय 18.00 बजे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान स्पोर्ट्स कॉलेज/महाराणा प्रताप स्टेडियम के पीछे से जाने वाले रास्ते पर क्रिकेट स्टेडियम की ब्रॉडवाल के लगते हुए रास्ते के पास मोड से तीन लड़कों को रायपुर खादर जंगल की तरफ से आते हुए मय स्प्लेंडर बाइक सं0 : यूके-07-एजे-7023 मय चोरी के माल जेवरात आदि सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गणो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

देहरादून परेड ग्राउंड में '4 साल बेमिसाल' कार्यक्रम और पुलिस ट्रैफ़िक बैरिकेडिंग |

देहरादून: ‘धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल’, 23 मार्च को परेड ग्राउंड में बड़ा आयोजन; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया विस्तृत रूट प्लान

देहरादून के दून अस्पताल के बाहर पुलिस की जांच और अमरीश गोयल आत्महत्या मामला

देहरादून: कर्ज के दलदल में फंसे प्रॉपर्टी और सीमेंट कारोबारी ने दी जान, ओल्ड राजपुर में पसरा मातम

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहली बार रात के समय लैंड हुआ एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान और यात्रियों व मीडिया का स्वागत (Air India Express plane landing at night at Jolly Grant Airport Dehradun for the first time)

Dehradun Airport: जौलीग्रांट से पहली बार शुरू होगी नाइट फ्लाइट सेवा, दून-बंगलुरू के बीच सीधा संचालन; जानें समय और किराया

देहरादून: ओल्ड सर्वे रोड पर रफ़्तार का कहर, बेकाबू इनोवा ने 5 को रौंदा; एक की मौत, तीन की हालत नाजुक

Leave a Comment