बड़ी खबर : उत्तराखंड में यहां फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर हो रही थी ठगी, ऐसे हुआ भंडाफोड़ - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

बड़ी खबर : उत्तराखंड में यहां फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर हो रही थी ठगी, ऐसे हुआ भंडाफोड़

On: February 11, 2022 12:44 PM
Follow Us:

बड़ी खबर : उत्तराखंड में यहां फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर हो रही थी ठगी, ऐसे हुआ भंडाफोड़

आज कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता संदीप पुत्र राम सिंह निवासी बाल्मीकि नगर ऋषिकेश के द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि सुबह 4:30 बजे मेरे घर कुछ लोग इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए और कहा कि तुम्हारे घर पर नकदी तथा ज्वेलरी है। इन सब बातों को सुनकर में भयभीत हो गया, तथा दरवाजा खोल दिया। वह सभी लोग घर में घुस गए। वह पांच व्यक्ति थे, जिनमें एक महिला भी थी। इन सभी ने मेरे घर को खंगालना शुरू किया और घर से नगद रुपया तथा ज्वेलरी लेकर जाने लगे। जब मैंने कहा कि मैं भी आपके साथ चलूंगा तो सभी मना करने लगे और कहने लगे कि आप सुबह 10:00 बजे हमारे आईडीपीएल स्थित इनकम टैक्स ऑफिस में आना ।तब मुझे पर शक हुआ, रोका तो यह लोग गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देकर नगदी वे ज्वेलरी ले कर जाने लगे। मोहल्ले के लोग हल्ला सुनकर इकट्ठा हो गए। तब इनमें से एक आदमी रुपए तथा ज्वेलरी का बैग लेकर भाग गया तथा अन्य साथी भागने लगे तो मोहल्ले के लोगों ने 03 लोगों को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी तथा तीनों व्यक्ति को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। एक महिला व एक आदमी रुपया तथा ज्वेलरी लेकर फरार हो गया है। वह लोग मेरी पत्नी का मोबाइल भी अपने साथ ले गए हैं।    शिकायतकर्ता की उक्त शिकायत पर तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

घटना की जानकारी उच्च अधिकारी गणों को दी गई जिस पर पुलिस उप-महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद देहरादून के द्वारा फरार हुए अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी कर माल की बरामदगी करने हेतु आदेश/निर्देश दिए गए। जिस पर पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी के द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश व एसओजी देहात प्रभारी के निर्देशन में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

यह भी पढ़े : उत्तराखंड चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई यहां मिले 70 लाख से अधिक के शराब

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1- नवदीप सिंह पुत्र स्वर्गीय करतार सिंह निवासी 824 गांधी कॉलोनी फरीदाबाद हरियाणा।

2- महेंद्र पुत्र देवानंद निवासी मकान नंबर 161 कृष्णा एनक्लेव डिचाऊ कलां नजफगढ़ दिल्ली 43।

3- सुमित कुमार पुत्र विशंभरदत्त केशव निवासी गली नंबर 27, नजदीक हुंडई शोरूम, अमित ग्राम, गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश।

बरामदगी विवरण

1- फर्जी सर्च वारंट

2- फर्जी आईकार्ड इनकम टैक्स डिपार्टमेंट

अभियुक्तों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी पर बनेगा 32 करोड़ का Bow-String Bridge, जुड़ेंगे टिहरी और देहरादून के बॉर्डर

​ऋषिकेश में सनसनी: पनांबी रिसॉर्ट के मालिक ने गंगा में लगाई छलांग, सुसाइड नोट में दो व्यापारियों पर गंभीर आरोप

Uttarakhand High Court: No immediate relief for Girdhari Lal Sahu; petition seeking a stay on his arrest and quashing of the FIR referred to another bench.

Uttarakhand High Court: गिरधारी लाल साहू को फिलहाल राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक और FIR रद्द करने की याचिका दूसरी पीठ को भेजी

Uttarakhand Congress: 'Padayatra' (foot marches) to be held twice a month at the booth level; reports to be submitted monthly an 18-point plan to strengthen the organization.

Uttarakhand Congress: बूथों पर महीने में दो बार पदयात्रा, हर महीने देनी होगी रिपोर्ट; संगठन मजबूत करने के लिए 18 बिंदुओं का प्लान

Uttarakhand: Jail terms for minor offenses to be reduced, fines to be increased; proposal to cut 3-year imprisonment to 2 months.

Uttarakhand: छोटे अपराधों पर घटेगी जेल की सजा, बढ़ेगा जुर्माना; 3 साल की कैद अब 2 महीने करने का प्रस्ताव

उत्तराखंड के ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को मिली ₹231 करोड़ की सौगात: सीएम धामी ने दी बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात

Leave a Comment