अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

प्रेमिका से निकाह का वादा कर 3 दिन पहले दूसरी से कर ली शादी, युवती का थाने में हंगामा

On: February 25, 2022 7:53 AM
Follow Us:

हरिद्वार: युवतियों के साथ फरेब के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. वहीं झूठे वादे कई बार भारी पड़ जाते हैं. ऐसा ही एक मामला कनखल थाना क्षेत्र में सामने आया है. यहां पास के गांव की रहने वाली एक युवती और युवक आगामी 26 फरवरी को निकाह करने वाले थे. लेकिन युवक ने 23 फरवरी को ही किसी और युवती से निकाह कर लिया. 24 फरवरी की शाम जब युवती को इसका पता चला तो वह कनखल थाने पहुंच गई और रिपोर्ट कराने को लेकर हंगामा किया.

मामला कनखल थाना क्षेत्र के पास के एक गांव का है, जहां के एक युवक का 23 फरवरी को ही निकाह हुआ था. अभी पूरा परिवार निकाह की खुशियां ही मना रहा था कि, शाम को कनखल पुलिस युवक के घर जा पहुंच गई. युवक को थाने ले आई. पिछले कुछ सालों से कनखल के युवक का पथरी की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों आगामी 26 फरवरी को निकाह करने वाले थे. युवती ने इसकी तैयारियां भी पूरी कर ली थी.

यह भी पढ़े –  मसूरी में रोडवेज की बस से टकराई बाइक, बरेली के दो युवक गंभीर घायल

लेकिन गुरुवार शाम उसे पता चला कि युवक ने तो 23 फरवरी को ही किसी दूसरी युवती से निकाह कर लिया है. बस उसके बाद लड़की का पारा ऐसा चढ़ा कि वो परिजनों के साथ थाने पहुंच गई. युवक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए, मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी. तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को भी थाने में ही बुलवा लिया, जहां दोनों पक्षों में काफी बहस भी हुई.

लड़का मामला निपटाने के लिए 26 फरवरी को भी निकाह के लिए तैयार हो गया. लेकिन देर रात तक भी लड़की नहीं मानी और हंगामा जारी रहा. मामला बाहर ही निपटाने के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस ने भी दोनों पक्षों को थोड़ा समय दिया है यदि मामला न निपटा तो आगे की कारवाई की जाएगी. कनखल थाना इंचार्ज मुकेश चौहान का कहना है फिलहाल इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है. दोनों पक्षों में वार्ता चल रही है. मामला नहीं निपटता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरिद्वार मोतीचूर फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त और जलती हुई उत्तराखंड रोडवेज की बस और क्षतिग्रस्त वाहन, चारों ओर धुआं और बचाव दल।

हरिद्वार में मौत का तांडव: मोतीचूर फ्लाईओवर पर टकराए चार वाहन, बस और कार में लगी भीषण आग; एक महिला की मौत, 15 घायल

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को ले जाती पुलिस।

हरिद्वार: शर्मनाक!हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मैनेजर समेत तीन आरोपियों को भेजा जेल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: अमित शाह का हरिद्वार दौरा और भाजपा की ‘मिशन हैट्रिक’ की रणनीति

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: सलेमपुर में 8 ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, एडमिट कार्ड बदलकर दे रहे थे हिंदी का पेपर

हरिद्वार: मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप से टकराई बाइक; एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Leave a Comment