मसूरी में रोडवेज की बस से टकराई बाइक, बरेली के दो युवक गंभीर घायल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मसूरी में रोडवेज की बस से टकराई बाइक, बरेली के दो युवक गंभीर घायल

On: February 25, 2022 7:13 AM
Follow Us:

मसूरी: मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक बुलेट बाइक रोडवेज बस से जा टकरायी. हादसे में बुलेट में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दुर्घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची. दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से देहरादून जिला चिकित्सालय भिजवाया गया. जिला चिकित्सालय में दोनों का इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़े – पुष्पा’ एक्टर अल्लू अर्जुन पहुंचे उत्तराखंड, आनंदा रिसॉर्ट में बिताएंगे सुकून के पल

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

पुलिस के अनुसार मसूरी रोड भट्टा गांव के पास मसूरी से देहरादून की ओर जा रही रोडवेज की बस से देहरादून से मसूरी की ओर जा रही बाइक टकरा गई. हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल युवकों के नाम संजय पुत्र अनुभव सिंह निवासी थाना रोड जिला बरेली और अभिषेक पुत्र समय सिंह निवासी बडोली जिला बरेली हैं. वहीं दोनों युवक देहरादून में किसी कंपनी में कार्यरत हैं. दोनों सुबह के समय अपने कुछ दोस्तों के साथ मसूरी घूमने के लिए आ रहे थे.

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से देहरादून जिला चिकित्सालय भेजा, जहां दोनों का उपचार चल रहा है. पुलिस मामले में रोडवेज बस चालक मान से भी पूछताछ कर रही है. फिलहाल पुलिस ने दोनों घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है. दोनों का दून जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Dehradun Robbery News: 14 लाख लूटकांड में बड़ा मोड़, फरार चल रहे 8वें आरोपी आदित्य ने कोर्ट में किया सरेंडर, सिद्धांत बडोनी को बताया मुख्य साजिशकर्ता

​Dehradun Crime News: प्रेमनगर में युवती की निर्मम हत्या, पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर किए वार, कूड़े के ढेर में फेंका शव

Dehradun News: उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के BPT छात्र ने की खुदकुशी, प्रेमनगर इलाके में मची सनसनी

​Dehradun Kimadi Forest Skeleton Case: 93 दिनों से लापता छात्र का जंगल में मिला कंकाल, मौत का राज खोलेगी DNA रिपोर्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस का देहरादून में उग्र प्रदर्शन, राजभवन घेराव के दौरान हरक सिंह रावत समेत कई नेता हिरासत में

​देहरादून में मोहकमपुर-आशारोड़ी एलिवेटेड रोड का भारी विरोध: योजना में बदलाव से उजड़ने की कगार पर आए हजारों आशियाने

Leave a Comment