अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

प्रीतम सिंह ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्वीकार

On: February 14, 2022 1:18 PM
Follow Us:

प्रीतम सिंह ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्वीकार

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान 14 फरवरी को होना है. इससे पहले उत्तराखंड में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है. इसी के तहत टिहरी जिले में धनौल्टी विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार का इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है. दरअसल प्रीतम सिंह ने हाल ही में दल बदल कानून के तहत विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था. जिसके बाद आखिरकार विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.उत्तराखंड में हाल ही में निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने भाजपा का दामन थामा था. जिसके बाद से ही दल बदल कानून के तहत उनकी विधायकी पर खतरा बना हुआ था. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने भी विधानसभा में जाकर दल बदल कानून के तहत उनकी विधायकी खत्म करने की मांग की थी

हालांकि इसके तहत औपचारिकताएं पूरी करने में विधानसभा को काफी समय लगा. लेकिन इससे पहले ही निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने इस्तीफा दे दिया. जिसके बाद विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है. अब प्रीतम सिंह विधानसभा के सदस्य नहीं रह गए हैं.

यह भी पढ़े –  Republic Day Celebrations: अब नेताजी के जन्मदिन से शुरू होगा गणतंत्र दिवस समारोह

पिछले साल ज्वाइन की थी बीजेपी

प्रीतम सिंह पंवार ने पिछले साल 8 सितंबर को बीजेपी ज्वाइन की थी. प्रीतम सिंह पंवार टिहरी जिले की धनौल्टी सीट से निर्दलीय विधायक थे. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में निर्दलीय विधायकों का गठबंधन पीडीएफ अहम भूमिका में रहा था. इसी गठबंधन का हिस्सा रहे प्रीतम सिंह पंवार को सरकार ने पीडीएफ कोटे से मंत्री पद दिया था. यह बात अलग रही कि विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने पार्टी टिकट से चुनाव न लड़ने वाले पीडीएफ के सभी सदस्यों के खिलाफ अपने प्रत्याशी उतारे थे. चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला था.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

देहरादून परेड ग्राउंड में '4 साल बेमिसाल' कार्यक्रम और पुलिस ट्रैफ़िक बैरिकेडिंग |

देहरादून: ‘धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल’, 23 मार्च को परेड ग्राउंड में बड़ा आयोजन; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया विस्तृत रूट प्लान

देहरादून के दून अस्पताल के बाहर पुलिस की जांच और अमरीश गोयल आत्महत्या मामला

देहरादून: कर्ज के दलदल में फंसे प्रॉपर्टी और सीमेंट कारोबारी ने दी जान, ओल्ड राजपुर में पसरा मातम

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहली बार रात के समय लैंड हुआ एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान और यात्रियों व मीडिया का स्वागत (Air India Express plane landing at night at Jolly Grant Airport Dehradun for the first time)

Dehradun Airport: जौलीग्रांट से पहली बार शुरू होगी नाइट फ्लाइट सेवा, दून-बंगलुरू के बीच सीधा संचालन; जानें समय और किराया

देहरादून: ओल्ड सर्वे रोड पर रफ़्तार का कहर, बेकाबू इनोवा ने 5 को रौंदा; एक की मौत, तीन की हालत नाजुक

Leave a Comment