अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में लॉटरी के चक्कर में गंवाए डेढ़ लाख से ज्यादा, पुलिस को बताई आपबीती

On: February 26, 2022 6:26 AM
Follow Us:

देहरादून: नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति ने लॉटरी के लालच में आकर साइबर ठगों के हाथों लाखों रुपए गंवा दिए. पीड़ित को ठगी का अहसास तब हुआ जब आरोपियों के नंबर बंद आने लगे. पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

नई बस्ती चंदन नगर निवासी पदम आर्गी ने शिकायत दर्ज कराई कि 18 फरवरी को पदम के पास एयरटेल कंपनी के नाम से एक फोन आया. फोनकर्ता ने खुद को एयरटेल कंपनी का अधिकारी बताते हुए अपना नाम नवनीय बंसल बताया. फोनकर्ता ने पीड़ित को कहा कि आपकी 8,55,585 रुपए की लॉटरी लगी है. पीड़ित फोनकर्ता के झांसे में आ गया और लॉटरी के रुपए लेने के लिए तैयार हो गया. उसके बाद फोनकर्ता ने पीड़ित को संजय चौहान के नाम पर 500 रुपए गूगल-पे करने को कहा, जो पीड़ित ने कर दिए.

यह भी पढ़े –  यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए बुखारेस्ट और बुडापेस्ट से उड़ान परिचालित करेगा भारत

फोनकर्ता ने कहा कि ऑफिस से दूसरे का फोन आएगा और उसके बाद दूसरे व्यक्ति ने फोन कर पीड़ित को बताया कि लॉटरी के रुपए लेने के लिए कुछ और प्रक्रिया करनी होगी. जिसमें करेंसी कन्वर्ट के नाम पर पीड़ित से 16,850 रुपए खाते में जमा कराए गए. फिर पीड़ित से लॉटरी के नाम पर 45,500 जमा करवाये गये. इसके बाद इंश्योरेंस के नाम पर ₹1,20,000 भी जमा कराए गए. इस तरह से पीड़ित ने कुल 1,82,000 रुपए जमा करा दिए, लेकिन लॉटरी के रुपए नहीं मिले.

उसके बाद जब पीड़ित द्वारा फोनकर्ता को फोन किया गया तो उनके सभी फोन बंद आने लगे. तब जाकर पीड़ित को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है. थाना नगर कोतवाली प्रभारी कैलाश बिष्ट ने बताया कि पीड़ित पदम आर्गी की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है. साथ ही पीड़ित द्वारा दिए गए नंबरों की जांच की जा रही है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

देहरादून परेड ग्राउंड में '4 साल बेमिसाल' कार्यक्रम और पुलिस ट्रैफ़िक बैरिकेडिंग |

देहरादून: ‘धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल’, 23 मार्च को परेड ग्राउंड में बड़ा आयोजन; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया विस्तृत रूट प्लान

देहरादून के दून अस्पताल के बाहर पुलिस की जांच और अमरीश गोयल आत्महत्या मामला

देहरादून: कर्ज के दलदल में फंसे प्रॉपर्टी और सीमेंट कारोबारी ने दी जान, ओल्ड राजपुर में पसरा मातम

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहली बार रात के समय लैंड हुआ एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान और यात्रियों व मीडिया का स्वागत (Air India Express plane landing at night at Jolly Grant Airport Dehradun for the first time)

Dehradun Airport: जौलीग्रांट से पहली बार शुरू होगी नाइट फ्लाइट सेवा, दून-बंगलुरू के बीच सीधा संचालन; जानें समय और किराया

देहरादून: ओल्ड सर्वे रोड पर रफ़्तार का कहर, बेकाबू इनोवा ने 5 को रौंदा; एक की मौत, तीन की हालत नाजुक

Leave a Comment