अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने पढ़ाया नियमों का पाठ, पालन न करने पर की कार्रवाई

On: February 14, 2022 5:16 PM
Follow Us:

देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने पढ़ाया नियमों का पाठ, पालन न करने पर की कार्रवाई

देहरादून: एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी  के निर्देश पर जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस अभियान  चलाए हुई है. इसी कड़ी में 23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक नो पार्किंग में खड़े 332 वाहनों पर कार्रवाई की गई है. साथ ही सिविल डिफेंस द्वारा संयुक्त रूप से देहरादून शहर के मुख्य चौराहों पर यातायात को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसमें चालकों और आम जनता को यातायात नियमों और सुरक्षा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी.

देहरादून शहर क्षेत्र के अंतर्गत नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस द्वारा साप्ताहिक अभियान में नो पार्किंग में खड़े 332 वाहनों (175 चौपहिया व 157 दोपहिया वाहन) पर कार्रवाई की गयी. अभियान यातायात को बनाये रखने के लिए निरन्तर जारी रहेगा. इसके अलावा उमेश्वर सिंह रावत उप मुख्य वार्डन (सिविल डिफेंस) के नेतृत्व में सिविल डिफेंस द्वारा संयुक्त रूप से देहरादून शहर के मुख्य चौराहों दिलाराम चौक, प्रिंस चौक, बहल चौक, घंटाघर, दर्शनलाल चौक पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया.

यह भी पढ़े –  नोरा फतेही हुईं कोरोना पॉजिटिव, घर में किया खुद को आइसोलेट

इस अभियान के अन्तर्गत वाहन चालकों और आम जनता को यातायात नियमों और सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी दी गयी. एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी अव्यवस्था से बचने के लिये अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें. यातायात व्यवस्था बनाये रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करें. साथ ही इस तरह के अभियान समय-समय पर जारी रहेंगे.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

देहरादून में बुजुर्ग व्यक्ति को पत्नी और बेटी द्वारा बंधक बनाए जाने की न्यूज़ इमेज।

देहरादून: घरेलू कलह ने लिया खौफनाक मोड़, पत्नी और बेटी ने बुजुर्ग को बाथरूम में किया कैद; दर-दर भटकने को मजबूर पीड़ित

देहरादून पुलिस का सत्यापन अभियान और बाहरी व्यक्तियों की जांच।

ऑपरेशन क्रैकडाउन: देहरादून में अपराध पर कड़ा प्रहार; 43 हजार बाहरियों का सत्यापन, 4000 संदिग्धों पर गाज और ₹2.5 करोड़ का भारी जुर्माना

देहरादून के वसंत विहार पुलिस थाने के बाहर न्याय की मांग करते पीड़ित परिवार के सदस्य और पुलिस कार्यवाही का सांकेतिक दृश्य।

देहरादून: उरेडा की महिला अधिकारी ने की आत्महत्या, पति समेत ससुराल के 5 सदस्यों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

देहरादून के सहस्रधारा में गहरी खाई में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए एसडीआरएफ (SDRF) के जवान।

देहरादून: सहस्रधारा में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, SDRF का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

देहरादून में एक घर के प्रवेश द्वार पर खड़ी बुजुर्ग महिला से जानकारी लेते हुए एक महिला और एक पुरुष सरकारी अधिकारी, जो पेंशन सत्यापन फॉर्म भर रहे हैं। बैकग्राउंड में देहारादून की पहाड़ियां दिख रही हैं

देहरादून: फर्जी पेंशनरों की अब खैर नहीं! 15 जून तक चलेगा महा-सत्यापन अभियान, घर-घर दस्तक देंगे अधिकारी

Leave a Comment