अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देश की अर्थव्यवस्था में आएगा सुधार, होगी करोड़ों की बचत, नई टेक्नोलॉजी के जरिए पटरी पर दौड़ेगी ट्रेन

On: February 9, 2022 5:50 PM
Follow Us:

देश की अर्थव्यवस्था में आएगा सुधार, होगी करोड़ों की बचत, नई टेक्नोलॉजी के जरिए पटरी पर दौड़ेगी ट्रेन

भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian economy) को सही से चलाने और उसे रफ्तार देने में हमेशा से ही भारतीय रेलवे सिस्टम (Indian railway system) का एक काफी बड़ा योगदान रहा है। भारतीय रेल तंत्र भारत में रोजगार के सबसे अधिक मौके उत्पन्न करने का एक महत्वपूर्ण जरिया भी है। जिस कारण से पिछले कुछ सालों से यह देखा जा रहा है कि सरकार रेलवे सिस्टम को सुधारने और इसे अधिक सुविधायुक्त बनाने के लिए कई महत्वपूरण कदम भी उठा रही है। जिसमें कि प्राइवेट ट्रेन चलाना, रेलवे स्टेशनों का प्राइवेटाइजेशन (privatisation) जैसे कुछ कदम काफी अहम साबित हुए हैं।

अपने इन्हीं प्रयासों के तहत भारतीय रेल अब हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी (hydrogen technology) पर आधारित ट्रेन चलाने की तैयारी कर रही है। अपने इस नए प्रोग्राम को सफल बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने अलग-अलग निवेशकों को इस प्रोजेक्ट पर बोली लगाने के लिए आमंत्रित भी किया है। भारतीय रेलवे उत्तर रेलवे के तहत आने वाले 89 किलोमीटर लंबे सोनीपत-जींद मार्ग पर digital electric multiple unit (DEMU) पर retrofitting technique के जरिए हाइड्रोजन ईंधन आधारित सेल का इस्तेमाल करने की योजना बना रही है। अपनी इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए रेलवे ने अलग अलग निवेशकों से बोलियों को आमंत्रित किया है। इस नई टेक्नॉलॉजी के जरिए भारतीय रेल यह जानने का प्रयास करेगी कि क्या मौजूदा डीजल इंजन से चलने वाली ट्रेनों को हाइड्रोजन ईंधन (hydrogen fuel) का इस्तेमाल करने के लिए रेट्रोफिट किया जा सकता है या नहीं?

यह भी पढ़े-  खुशखबरी: भारत में कोरोना की सिंगल डोज वाली इस वैक्सीन को मिली मंजूरी,जानिए कौनसी है यह वैक्सीन और क्या है इसकी खासियत

एक बयान जारी करते हुए रेलवे ने कहा है कि “डीजल इंजन से चलने वाले digital electric multiple unit (DEMU)की retrofitting कर इसे हाइड्रोजन ईंधन (hydrogen fuel) से चलने वाले ट्रेन सेट में बदलने से ना केवल 2.3 करोड़ रुपये की बचत की जा सकेगी, बल्कि हर साल 11.12 किलो टन कार्बन उत्सर्जन को भी कम किया जा सकेगा”।

रेलवे के अनुसार इस पायलट प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद विद्युतीकरण के जरिए डीजल ईंधन से चलने वाले सभी स्टॉक को हाइड्रोजन इंधन (hydrogen fuel) के द्वारा चलाए जाने की योजना पर काम शुरु किया जा सकता है। रेलवे के इस प्रोजेक्ट में बोली लगाने के लिए निविदा दाखिल करने की समय सीमा 21 सितंबर 2021 से 5 अक्टूबर 2021 तक की है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्रावस्ती पुलिस और फॉरेंसिक टीम ककरदरी जंगल में आंचल मिश्रा के अवशेषों की जांच करते हुए

श्रावस्ती: 14 दिनों से लापता महिला किसान नेता का जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, नेपाल सीमा पर सनसनी

दिल्ली में होली के दिन खुली शराब की दुकान के बाहर लगी भीड़ और सरकार का नया आदेश।

दिल्ली में होली पर नहीं होगा ‘ड्राय डे’: शराब की दुकानें खुली रखने का फैसला, जानें एनसीआर का हाल

"पुलिस टीम रात के समय यमुना नदी के तट पर फॉरेंसिक लाइटों के साथ सबूत और तीन कट्टे तलाशती हुई, जो द्वारका मर्डर मिस्ट्री की ओर इशारा करते हैं।"

दिल्ली मर्डर मिस्ट्री: 40 लाख के सोने के लिए दोस्त बना ‘कसाई’, शव के 6 टुकड़े कर यमुना में फेंके; प्रेमिका समेत 4 गिरफ्तार

गोड्डा के महागामा में बैंक ऑफ इंडिया (BOI) में लूट का प्रयास और घायल सुरक्षा गार्ड

​”गोड्डा के महागामा में Bank of India लूटने की कोशिश, जांबाज गार्ड को बदमाशों ने मारी गोली; इलाके में भारी दहशत”

जालंधर के कंगनीवाल में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरी बाइक, पुलिस जांच करते हुए

​”दिल्ली जैसा खौफ अब जालंधर में: खुले गड्ढे ने ली युवक की बलि, संवेदनहीनता की हद पार—मदद के बजाय लूट ले गए चेन और पर्स”

बहराइच के गांव में पुलिस की घेराबंदी और फॉरेंसिक जांच का दृश्य, जहां एक युवक ने कुल्हाड़ी से परिवार की हत्या की। (Police investigation scene at Bahraich village where four family members were killed over property dispute.)

बहराइच में अपनों का ही ‘काल’ बना कलयुगी बेटा: जमीन और गहनों के लालच में कुल्हाड़ी से माँ-पिता, दादी और बहन की निर्मम हत्या

Leave a Comment