अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

तालिबान ने किया पंजशीर पर कब्जे का दावा,नॉर्दन अलाइंस के कमांडर की मौत का भी किया दावा,पढ़िए पूरी खबर

On: February 9, 2022 6:23 PM
Follow Us:

तालिबान ने किया पंजशीर पर कब्जे का दावा,नॉर्दन अलाइंस के कमांडर की मौत का भी किया दावा,पढ़िए पूरी खबर

काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान का प्रभाव बढ़ता जा रहा है. वहीं, तालिबान को टक्कर दे रहे पंजशीर प्रांत को भी आखिरकार हार का सामना करना पड़ा है. ताजा जानकारी के मुताबिक पंजशीर पर भी तालिबान का कब्जा हो गया है। तालिबान ने कब्जे का दावा करते हुए कहा कि पंजशीर पर कब्जा हो गया है. इसके साथ-साथ पंजशीर में तालिबान का झंडा भी लगा दिया गया है।  इससे इतर तालिबान लड़ाके प्रांत के गवर्नर ऑफिस के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं।‌‌ वहीं, तालिबान की तरफ से एक दावा और किया गया है।  

कहा गया है कि उन्होंने रजिस्टेंस फोर्स (नॉर्दन अलायंस) के चीफ कमांडर सालेह मोहम्मद को भी मार दिया है।  तालिबान की तरफ से प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अफगानिस्तान के पंजशीर प्रांत को भी पूरी तरह जीत लिया गया है. बता दें कि पंजशीर आखिरी प्रांत था जिसपर तालिबान का कब्जा नहीं था. इससे पहले 15 अगस्त को काबुल पर जीत के साथ तालिबान ने पूरे अफगान पर कब्जा जमा लिया था। 

यह भी पढ़े –  वेबसीरीज के दीवानों के लिए खुशखबरी,लांच हुई ये बेहतरीन क्राइम थ्रिलर वेबसीरीज

तालिबान के आगे कमजोर पड़ा पंजशीर

रविवार रात से ही पंजशीर के लड़ाके कमजोर दिखने लगे थे. रेजिस्टेंस फ्रंट के प्रवक्ता और घाटी में तालिबान से लोहा ले रहे अहमद मसूद के करीबी फहीम दश्ती की भी रविवार को मौत हो गई थी।  यह जानकारी भी सामने आई थी कि अफगान के उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह फिलहाल अज्ञात स्थान पर सुरक्षित हैं. वहीं असद महमूद पिछले तीन दिनों से ताजिकिस्तान में हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कुवैत में दुर्घटनाग्रस्त अमेरिकी लड़ाकू विमान और सऊदी अरब की रास तनुरा तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला

“मिडिल ईस्ट में कोहराम: कुवैत में कई अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, सऊदी की बड़ी तेल रिफाइनरी पर ईरानी ड्रोन का हमला नाकाम”

ईरान के कोनार्क नेवल बेस पर अमेरिका और इजरायल का हमला, सैटेलाइट इमेज में दिखते डूबे हुए जहाज

महायुद्ध की आहट: अमेरिका-इजरायल ने ईरान के ‘कोनार्क नेवल बेस’ को किया तबाह, 3 युद्धपोत डूबे, मलबे में तब्दील हुईं इमारतें

Aerial view of destroyed building in Tehran with black smoke and emergency vehicles after missile strike

ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’: इजरायल-अमेरिकी मिसाइल हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत,तेहरान में भारी तबाही

इज़राइल-ईरान युद्ध के कारण खाड़ी देशों में एयरस्पेस बंद और उड़ानें ठप

Israel-Iran War: खाड़ी देशों में मची खलबली; कतर, कुवैत और UAE ने बंद किया एयरस्पेस, दुनिया भर की उड़ानों पर लगा ब्रेक

Israel-Iran War: इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में भीषण धमाके, पूरे देश में इमरजेंसी लागू

नेपाल में भीषण सड़क हादसा: त्रिशूली नदी में गिरी अनियंत्रित बस, 6 महिलाओं समेत 18 यात्रियों की दर्दनाक मौत; 27 घायल

Leave a Comment