अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

तालिबान ने अफगानिस्तान के आधे हिस्से पर जमाया अपना कब्जा, अमेरिकी जनरल मार्क मिले ने दी जानकारी

On: February 11, 2022 12:34 PM
Follow Us:

तालिबान ने अफगानिस्तान के आधे हिस्से पर जमाया अपना कब्जा, अमेरिकी जनरल मार्क मिले ने दी जानकारी

तालिबान आतंकी समूह ने अब तक अफगानिस्तान(Afghanistan) के करीब आधे हिस्से को अपने काबू में कर लिया है। अमेरिका(America) के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल मार्क मिले (Mark Milley) ने पेंटागन(pentagon) में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया, ‘देश के 419 जिला केंद्रों में से 212 जिलों पर अपना कब्जा कर लिया है।’ जनरल मिले ने कहा कि अफगानिस्तान(Afghanistan) में दबदबा बनाने की जंग में तालिबान रणनीतिक गति में बढ़ता दिख रहा है। उन्होंने कहा, ‘यह अफगानिस्तान(Afghanistan) की सुरक्षा, अफगानिस्तान सरकार और अफगानिस्तान(Afghanistan) के लोगों की इच्छाशक्ति एवं नेतृत्व की परीक्षा हो.

यह भी पढ़े- Zomato IPO: Zomato के शेयर्स न मिलने पर अब रिफंड हो जाएंगे apke पैसे, इन दो तरीकों से करें चेक

जनरल मिले के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका(America) के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन(Defense Secretary Lloyd Austin) भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना के प्रयास तालिबान पर नहीं, बल्कि आतंकवादी खतरों से निपटने पर केंद्रित होंगे। अमेरिका(America) 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर हमला करने वाले अलकायदा(al Qaeda) पर नजर रखेगा। रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने कहा कि तालिबान ने 2020 में संकल्प किया था कि वह भविष्य में अफगानिस्तान को अलकायदा(al Qaeda) के लिए पनाहगाह नहीं बनने देगा और उन्होंने उम्मीद जताई कि तालिबान अपना संकल्प याद रखेगा।

जनरल मिले ने बताया कि अफगानिस्तान(Afghanistan)  के 419 जिला केंद्रों में से अब आधे केंद्रों पर तालिबान का कब्जा है और उसने अभी तक देश की 34 प्रांतीय राजधानियों में से किसी पर कब्जा नहीं किया है, लेकिन वह उनमें से लगभग आधी राजधानियों पर दबाव बना रहा है। उन्होंने कहा कि तालिबान अधिक क्षेत्र पर कब्जा कर रहा है और इस बीच अफगान सुरक्षा बल काबुल सहित प्रमुख जनसंख्या केंद्रों(major population centers) की सुरक्षा के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं। जनरल ने आगे बताया कि तालिबान ने छह, आठ, 10 महीनों के दौरान काफी बड़े क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया है, इसलिए तालिबान रणनीतिक गति हासिल करता दिख रहा है।पेंटागन ने कहा है कि अफगानिस्तान(Afghanistan) से अमेरिकी बलों की वापसी की प्रक्रिया 95 फीसद पूरी हो चुकी है और यह 31 अगस्त तक समाप्त हो जाएगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कुवैत में दुर्घटनाग्रस्त अमेरिकी लड़ाकू विमान और सऊदी अरब की रास तनुरा तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला

“मिडिल ईस्ट में कोहराम: कुवैत में कई अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, सऊदी की बड़ी तेल रिफाइनरी पर ईरानी ड्रोन का हमला नाकाम”

ईरान के कोनार्क नेवल बेस पर अमेरिका और इजरायल का हमला, सैटेलाइट इमेज में दिखते डूबे हुए जहाज

महायुद्ध की आहट: अमेरिका-इजरायल ने ईरान के ‘कोनार्क नेवल बेस’ को किया तबाह, 3 युद्धपोत डूबे, मलबे में तब्दील हुईं इमारतें

Aerial view of destroyed building in Tehran with black smoke and emergency vehicles after missile strike

ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’: इजरायल-अमेरिकी मिसाइल हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत,तेहरान में भारी तबाही

इज़राइल-ईरान युद्ध के कारण खाड़ी देशों में एयरस्पेस बंद और उड़ानें ठप

Israel-Iran War: खाड़ी देशों में मची खलबली; कतर, कुवैत और UAE ने बंद किया एयरस्पेस, दुनिया भर की उड़ानों पर लगा ब्रेक

Israel-Iran War: इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में भीषण धमाके, पूरे देश में इमरजेंसी लागू

नेपाल में भीषण सड़क हादसा: त्रिशूली नदी में गिरी अनियंत्रित बस, 6 महिलाओं समेत 18 यात्रियों की दर्दनाक मौत; 27 घायल

Leave a Comment