अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

जानिए देहरादून में बिना मास्क बाजार जाने पर कितना हुआ जुर्माना

On: February 14, 2022 1:29 PM
Follow Us:

जानिए देहरादून में बिना मास्क बाजार जाने पर कितना हुआ  जुर्माना

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. देहरादून में सबसे अधिक कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में अब जिला प्रशासन भी कोविड की गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए सख्त होता जा रहा है. जिसके चलते कोविड संक्रमण से बचाव के लिए जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं.

 बिना मास्क के देहरादून के बाजारों के परिसर में प्रवेश वर्जित है. मुख्य प्रवेश द्वार पर नो एंट्री पोस्टर लगाए जाएंगे. अगर कोई बिना मास्क दिखाई देता है तो उसको ₹500 का जुर्माना देना पड़ेगा. साथ ही वापस भी लौटना पड़ेगा.

 कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद जिलाधिकारी ने निर्देश जारी किए हैं कि पलटन बाजार सहित सभी बाजारों, मॉल और शॉपिंग कंप्लेक्स में पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी. साथ ही सभी मास्क लगाएंगे. यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क के पकड़ा जाए तो उसे मौके पर ही ₹500 जुर्माना वसूलने के साथ ही घर वापस लौटाया जाएगा.

यह भी पढ़े – Breaking : उत्तराखंड में सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, स्कूल हुए बंद, इन कार्यक्रमों पर लगा प्रतिबंध

 साथ ही पलटन बाजार की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी कर दी गई है. इसके अलावा देहरादून के जितने भी चौराहे हैं, वहां भी जांच अभियान चलाया जाएगा. जो भी कार चालक, बाइक सवार, सार्वजनिक वाहनों में लोग बिना मास्क के होंगे, उनको चिन्हित करने के साथ ही उनसे भी ₹500 का जुर्माना वसूला जाएगा.

जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने बताया कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं. बिना मास्क के बाजार परिसर में प्रवेश वर्जित रहेगा. मुख्य प्रवेश द्वार पर नो एंट्री के पोस्टर लगाए जाएंगे. साथ ही अपील की है कि पलटन बाजार के साथ ही राजधानी के मॉल या शॉपिंग कॉम्पलेक्स में खरीदारी करने जा रहे हैं तो मास्क पहनकर जाएं नहीं तो ₹500 का जुर्माना देना पड़ेगा. साथ ही घर भी वापस लौटाया जाएगा.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Dehradun Kidnapping Attempt Case: देहरादून में महिला के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला, 11 लाख के विवाद में एक गिरफ्तार

​Dehradun Crime News: देहरादून में बेखौफ बदमाशों की दबंगई, सहस्रधारा रोड पर स्कूटी सवार महिला के अपहरण की कोशिश

​Dehradun Crime News: रायवाला में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, कमरे में ताला लगाकर फरार हुए हत्यारे

​देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद: विकासनगर में घर में घुसकर की लूटपाट, बुजुर्ग/व्यक्ति को पीट-पीटकर किया अधमरा, सोना-चांदी लेकर फरार

​Vikasnagar Crime News: विकासनगर में बेटी के जन्मदिन पर खूनी रंजिश, कहासुनी के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू, मौत

​Dehradun Traffic Police Night Checking: दून की सड़कों पर उतरी पुलिस, धड़ाधड़ कटे चालान और सीज हुईं गाड़ियां

Leave a Comment