अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चमोली में अलकनंदा नदी के तट पर फंस गयी थी गाय, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

On: February 24, 2022 6:14 AM
Follow Us:

पीपलकोटी क्षेत्र में बीते 3 दिनों से अलकनंदा नदी के तट पर एक गाय फंसी हुई थी. गाय को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला. पुलिस ने क्रेन की मदद से गाय का रेस्क्यू किया. पुलिस के इस कार्य की चारों ओर प्रशंसा हो रही है.

यह भी पढ़े – तराई पूर्वी वन प्रभाग की पिछले 10 माह में बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में 98 लाख से ज्यादा की वसूली

बता दें कि, 22 फरवरी को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि पीपलकोटी के समीप कोडिया के पास एक गाय अलकनंदा नदी के किनारे 150 मीटर नीचे 3 दिन से फंसी है. सामने चट्टान होने के कारण गाय ऊपर नहीं आ पा रही है. लेकिन पुलिस मंगलवार (22 फरवरी) को शाम अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू नहीं कर पाई.

जिसके बाद बुधवार को चौकी पीपलकोटी की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई. चौकी पीपलकोटी की टीम व एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कार्य करते हुए क्रेन की सहायता से 8-9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाय को नदी किनारे से सकुशल बाहर निकाला. जिसके बाद वह गाय को पशु चिकित्सालय ले गए. गाय के खाने के लिए चारे की व्यवस्था की गई. गाय को प्राथमिक उपचार के बाद नगर पंचायत के सुपुर्द किया गया.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 विजेता आंचल फर्स्वाण चमोली

चमोली की आंचल फर्स्वाण के सिर सजा ‘फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026’ का ताज, अब मुंबई के ग्रैंड फिनाले में दिखाएंगी देवभूमि का जलवा

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Uttarakhand Weather Update: पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट

एशिया की सबसे कठिन पैदल यात्रा नंदा देवी राजजात 2026 टली, 23 जनवरी को होगा अंतिम निर्णय

चमोली: पीपलकोटी में टीएचडीसी सुरंग के भीतर बड़ा हादसा, दो लोको ट्रेनों की टक्कर से 90 लोग घायल

चमोली में राज्य स्तरीय किसान दिवस, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को दी कई बड़ी सौगातें

Leave a Comment