खुशखबरी: 5 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड बनवाना और अपडेट करवाना हुआ और भी आसान, अब घर पर ही बन सकेगा आधार कार्ड - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

खुशखबरी: 5 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड बनवाना और अपडेट करवाना हुआ और भी आसान, अब घर पर ही बन सकेगा आधार कार्ड

On: February 14, 2022 11:18 AM
Follow Us:

खुशखबरी: 5 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड बनवाना और अपडेट करवाना हुआ और भी आसान, अब घर पर ही बन सकेगा आधार कार्डएक समय में ‘डाकिया डाक लाया’ कहावत काफी प्रचलित हुआ करती थी लेकिन अब यह पुरानी हो गई है, संचार सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला डाकिया अब घर-घर जाकर लोगों के आधार कार्ड (Adhar card) भी बनाएगा। उत्तराखंड में पहले चरण में 5 साल तक के बच्चों के कार्ड बनाए जाएंगे। डाकियों को ID मुहैया करवाई जा रही है। जल्द ही इसके लिए प्रशिक्षण देकर सेवा शुरू कर दी जाएगी। 
दूरसंचार, मोबाइल सेवा के साथ तमाम तकनीकी क्रांति के बीच कहीं खो से गए डाकिए अब एक बार फिर अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर अपनी सेवाएं देंगे। डाकिए घर-घर जाकर 5 साल तक के बच्चों के आधार कार्ड (Adhar card) बनाएंगे।
वयस्कों के आधार कार्डों में mobile number अपडेट करने का काम भी करेंगे। इसके अलावा अन्य संशोधन भी किया जाएगा। विभाग की तरफ से जल्द प्रशिक्षण शुरू करवाया जा रहा है। इसके बाद अल्मोड़ा मंडल में यह सेवा शुरू हो जाएगी।  

आधार कार्ड बनाने के साथ सामान्य इंश्योरेंस (insurance) की भी दी जाएगी सुविधा 
घर-घर जाकर डाकिए आधार ही नहीं बनाएंगे बल्कि इंश्योरेंश (insurance) सेवाओं में भी भूमिका निभाएंगे। डाकिया जनरल इंश्योरेंस (general insurance) यानी वाहन, सुरक्षा आदि के बीमा भी करेंगे। इससे उपभोक्ताओं को घरों में ही सेवा का लाभ मिल सकेगा। 

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

यह भी पढ़े-   सूखे कुए से अचानक निकलने लगे 500 और 2000 के नोट,टूट पड़े लोग,जानिए कहा कि है यह खबर* 
500 डाकियों में से 65 को उपलब्ध कराई ID
उत्तराखंड में अल्मोड़ा मंडल के डाकघरों में बागेश्वर जिले समेत लगभग 500 डाकिए तैनात हैं। इस योजना के लिए 65 डाकियों को आधार ID उपलब्ध करा दी गई हैं। इनमें 25 डाकियों के मोबाइल अपडेट कर दिए हें। अन्य डाकियों को भी ID मुहैया कराकर प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। 

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

डाकियों के घर-घर जाकर शून्य से पांच साल तक के बच्चों का आधार बनाने और मोबाइल नंबर अपडेट करने का शासनादेश जारी हो गया है। डाकियों को प्रशिक्षण की तैयारी की जा रही है। प्रशिक्षण देने के बाद सेवा शुरू कर दी जाएगी।  
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bhagirathi Bisht celebrates her bronze medal achievement at the Delhi Half Marathon after completing the 21 km race

Delhi Half Marathon: उत्तराखंड की ‘फ्लाइंग गर्ल’ भागीरथी बिष्ट ने जीता कांस्य पदक, अब ओलंपिक पर नजर

Uttarakhand LIU inspector suspended over an alleged intelligence lapse after Ankita Bhandari’s parents staged a protest in Delhi.

Ankita Bhandari Case: दिल्ली में परिवार के प्रदर्शन की भनक नहीं लगी, LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड

Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami during the inauguration and foundation-laying ceremony

Champawat Development Projects: CM धामी ने दी ₹95.99 करोड़ की सौगात, 16 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

हरिद्वार में खूनी संघर्ष: पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख भड़का पति, ससुर के साथ मिलकर की निर्मम पिटाई, हेलमेट से हमला और गला घोंटने का प्रयास

​Uttarakhand weather today: देहरादून और उत्तरकाशी में भारी बारिश का संकट, 11 जिलों में ओलावृष्टि का यलो अलर्ट

​विकासनगर हादसा: देहरादून के धर्मावाला चौक पर बेकाबू ट्रक साइबर कैफे में घुसा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक दृश्य

Leave a Comment