अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

कर्नल कोठियाल पर बच्चों से पोस्टर चिपकाने का आरोप, राष्ट्रीय बाल आयोग ने मांगी रिपोर्ट

On: February 14, 2022 1:18 PM
Follow Us:

कर्नल कोठियाल पर बच्चों से पोस्टर चिपकाने का आरोप, राष्ट्रीय बाल आयोग ने मांगी रिपोर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) के खिलाफ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को नोटिस भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है. आयोग के अनुसार आरोप है कि कर्नल कोठियाल द्वारा अपने राजनीतिक कामकाज में नाबालिगों का श्रमिक के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.

आयोग ने अपने आदेश पत्र में डीजीपी उत्तराखंड को लिखा है कि, उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही हैं जिसमें कर्नल कोठियाल अपने पार्टी के पोस्टर चिपकाने से लेकर अन्य तरह के राजनीतिक कार्यों में बाल श्रमिक के रूप में नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

जबकि 2005 सीआरपीसी अधिनियम के अंतर्गत राजनीतिक अभियानों के लिए बच्चों का इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है. आयोग के मुताबिक प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राजनीतिक अभियानों में नाबालिग बच्चों का उपयोग किया जा रहा है. ऐसे में किशोर न्याय अधिनियम 2015 और बाल श्रम अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन के तहत कानूनी कार्रवाई बनती है. आयोग ने उत्तराखंड डीजीपी से इस मामले में 7 दिनों के दरम्यान कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है. आयोग के आदेश के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

यह भी पढ़े – जानिए देहरादून में बिना मास्क बाजार जाने पर कितना हुआ जुर्माना

उधर इस मामले में ईटीवी भारत से जानकारी साझा करते हुए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि उन्हें NCPCR का पत्र प्राप्त हो चुका है. आयोग के पत्र अनुसार पूरे राज्य के 13 जनपद पुलिस प्रभारियों से इस मामले पर जांच पड़ताल कर आख्या रिपोर्ट तलब की गई है. ताकि वास्तविक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

वीडियो के माध्यम से एनसीपीसीआर को शिकायतइस मामले में शिकायतकर्ता द्वारा एक वीडियो  को साझा करते हुए बताया गया है कि कैसे उत्तराखंड के नाबालिग बच्चों से रात के समय पार्टी के गांव गांव में पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

देहरादून परेड ग्राउंड में '4 साल बेमिसाल' कार्यक्रम और पुलिस ट्रैफ़िक बैरिकेडिंग |

देहरादून: ‘धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल’, 23 मार्च को परेड ग्राउंड में बड़ा आयोजन; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया विस्तृत रूट प्लान

देहरादून के दून अस्पताल के बाहर पुलिस की जांच और अमरीश गोयल आत्महत्या मामला

देहरादून: कर्ज के दलदल में फंसे प्रॉपर्टी और सीमेंट कारोबारी ने दी जान, ओल्ड राजपुर में पसरा मातम

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहली बार रात के समय लैंड हुआ एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान और यात्रियों व मीडिया का स्वागत (Air India Express plane landing at night at Jolly Grant Airport Dehradun for the first time)

Dehradun Airport: जौलीग्रांट से पहली बार शुरू होगी नाइट फ्लाइट सेवा, दून-बंगलुरू के बीच सीधा संचालन; जानें समय और किराया

देहरादून: ओल्ड सर्वे रोड पर रफ़्तार का कहर, बेकाबू इनोवा ने 5 को रौंदा; एक की मौत, तीन की हालत नाजुक

Leave a Comment