अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ सड़क पर उतरे केमिस्ट, व्यवसाय चौपट करने का लगाया आरोप

On: February 14, 2022 5:15 PM
Follow Us:

ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ सड़क पर उतरे केमिस्ट, व्यवसाय चौपट करने का लगाया आरोप 

देहरादून: दून के केमिस्ट व्यापारी आज प्रदर्शन पर उतर आए. मल्टीनेशनल कंपनियों के खिलाफ आज दून के केमिस्ट व्यापारियों और दोनों व्यापार मंडल ने बल्लीवाला चौक के निकट स्थित एक बड़े बिजनेस प्वाइंट के सामने प्रदर्शन किया.

मल्टीनेशनल कंपनियों का विरोध

ये लोग मल्टीनेशनल कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शन में आयुर्वेदिक और एलोपैथिक केमिस्ट और होलसेलर्स के अलावा मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के पदाधिकारियों ने सर पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया.

ऑनलाइन व्यापार बंद करने की मांग

 केमिस्ट व्यापारियों के इस आंदोलन को दून उद्योग व्यापार मंडल ने भी समर्थन दिया है. प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियां अनैतिक तरीके से व्यापार कर रही हैं. ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन को देखते हुए संचालकों ने स्मार्ट प्वाइंट बंद कर दिया. ऐसे में व्यापारियों ने कहा कि अच्छा ही हुआ की स्मार्ट प्वाइंट बंद कर दिया गया है. हम मल्टीनेशनल कंपनियों के अनैतिक व्यापार को इसी तरह बंद देखना चाहते हैं.

  यह भी पढ़े –   टिहरी जिला कोषागार में गबन का खुलासा, दो कैशियर सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ऑनलाइन व्यापार से छोटे कारोबारियों को नुकसान का आरोप

 दून उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि देहरादून के मझोले और छोटे कारोबारियों को बड़ी कंपनियां ऑनलाइन व्यापार कर भारी नुकसान पहुंचा रही हैं. ऐसे में स्मार्ट मेगा स्टोर के भीतर केमिस्ट की दुकान भी खोल दी गई. इसका केमिस्ट एसोसिएशन विरोध करती है. उन्होंने कहा कि यदि ऐसे ही चलता रहा तो उनकी दुकानें बंद हो जाएंगी.

इस दौरान व्यापारियों ने एमएनसी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ऑनलाइन व्यापार का विरोध किया है. वक्ताओं ने इसे केमिस्ट व्यापारियों का शोषण बताया है. बल्लीवाला चौक के निकट स्थित स्मार्ट प्वाइंट के सामने व्यापारियों ने धरना देकर अपने इस आंदोलन में एकजुटता का आह्वान किया.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

देहरादून परेड ग्राउंड में '4 साल बेमिसाल' कार्यक्रम और पुलिस ट्रैफ़िक बैरिकेडिंग |

देहरादून: ‘धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल’, 23 मार्च को परेड ग्राउंड में बड़ा आयोजन; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया विस्तृत रूट प्लान

देहरादून के दून अस्पताल के बाहर पुलिस की जांच और अमरीश गोयल आत्महत्या मामला

देहरादून: कर्ज के दलदल में फंसे प्रॉपर्टी और सीमेंट कारोबारी ने दी जान, ओल्ड राजपुर में पसरा मातम

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहली बार रात के समय लैंड हुआ एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान और यात्रियों व मीडिया का स्वागत (Air India Express plane landing at night at Jolly Grant Airport Dehradun for the first time)

Dehradun Airport: जौलीग्रांट से पहली बार शुरू होगी नाइट फ्लाइट सेवा, दून-बंगलुरू के बीच सीधा संचालन; जानें समय और किराया

देहरादून: ओल्ड सर्वे रोड पर रफ़्तार का कहर, बेकाबू इनोवा ने 5 को रौंदा; एक की मौत, तीन की हालत नाजुक

Leave a Comment