अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में 300 केंद्रों पर हो रहा है 15 से 18 आयु वर्ग वालों का वैक्सीनेशन, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

On: February 14, 2022 5:14 PM
Follow Us:

उत्तराखंड में 300 केंद्रों पर हो रहा है 15 से 18 आयु वर्ग वालों का वैक्सीनेशन, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

देहरादून: आज उत्तराखंड में 15 से 18 वर्ष के किशोर किशोरियों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून बन्नू स्कूल रेसकोर्स में लगाए गए कैंप से इसकी शुरुआत की है. पहले चरण में यह वैक्सीनेशन एक हफ्ता चलाया जाएगा. इसके बाद अलग-अलग चरणों में इसे पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा. देहरादून जिले के 594 स्कूलों में 15 से 18 वर्ष के किशोर और किशोरियों को टीका लगाया जा रहा है। 

 स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग ने दस दिन का माइक्रो प्लान तैयार कर लिया है. प्रधानाचार्यों एवं टीकाकरण प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है. टीकाकरण के लिए जरूरी सुविधाएं और बच्चों को बुलाने समेत सभी कामों में समन्वय की जिम्मेदारी इनके पास ऊपर रहेगी. जिले में डेढ़ लाख बच्चों को टीका लगना है।  मोबाइल लाना जरूरी

देहरादून में आज यानी सोमवार से 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को कोविड का टीका लगना शुरू हो गया है. इस चरण में उन सभी किशोरों को टीका लगाया जा रहा है, जिनका जन्म वर्ष 2007 में अथवा 2007 से पहले हुआ है. टीका लगवाने के लिए सभी किशोरों को पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड अथवा स्कूल आई कार्ड दिखाना होगा. स्कूल आई कार्ड के साथ मोबाइल साथ में लाना अनिवार्य होगा.

यह भी पढ़े –   कांग्रेस स्क्रिनिंग कमेटी की दूसरी बैठक, प्रत्याशियों के नामों पर होगी चर्चा

हरिद्वार में वैक्सीनेशन शुरू। 

हरिद्वार जिले में भी 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर और किशोरियों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है. हरिद्वार जनपद में 01 लाख 65 हजार किशोर-किशोरियों को टीके लगाए जा रहे हैं. आज सोमवार से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के लिए जनपद में 206 केंद्र बनाए गए हैं. जनपद के स्कूल-कॉलेजों में ही टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं.

स्कूल से बाहर के लोगों को भी लगेंगे टीके। 

 केंद्रों पर स्कूल के बाहर के किशोर-किशोरी भी टीका लगवा सकते हैं. टीकाकरण 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोर और किशोरियों का हो रहा है. स्कूलों में चल रहे अवकाश को भी 03 और 04 जनवरी के लिए रद्द किया गया है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

देहरादून में बुजुर्ग व्यक्ति को पत्नी और बेटी द्वारा बंधक बनाए जाने की न्यूज़ इमेज।

देहरादून: घरेलू कलह ने लिया खौफनाक मोड़, पत्नी और बेटी ने बुजुर्ग को बाथरूम में किया कैद; दर-दर भटकने को मजबूर पीड़ित

देहरादून पुलिस का सत्यापन अभियान और बाहरी व्यक्तियों की जांच।

ऑपरेशन क्रैकडाउन: देहरादून में अपराध पर कड़ा प्रहार; 43 हजार बाहरियों का सत्यापन, 4000 संदिग्धों पर गाज और ₹2.5 करोड़ का भारी जुर्माना

देहरादून के वसंत विहार पुलिस थाने के बाहर न्याय की मांग करते पीड़ित परिवार के सदस्य और पुलिस कार्यवाही का सांकेतिक दृश्य।

देहरादून: उरेडा की महिला अधिकारी ने की आत्महत्या, पति समेत ससुराल के 5 सदस्यों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

देहरादून के सहस्रधारा में गहरी खाई में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए एसडीआरएफ (SDRF) के जवान।

देहरादून: सहस्रधारा में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, SDRF का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

देहरादून में एक घर के प्रवेश द्वार पर खड़ी बुजुर्ग महिला से जानकारी लेते हुए एक महिला और एक पुरुष सरकारी अधिकारी, जो पेंशन सत्यापन फॉर्म भर रहे हैं। बैकग्राउंड में देहारादून की पहाड़ियां दिख रही हैं

देहरादून: फर्जी पेंशनरों की अब खैर नहीं! 15 जून तक चलेगा महा-सत्यापन अभियान, घर-घर दस्तक देंगे अधिकारी

Leave a Comment