अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई यहां मिले 70 लाख से अधिक के शराब

On: February 11, 2022 11:56 AM
Follow Us:

उत्तराखंड चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई यहां मिले 70 लाख से अधिक के शराब

 

Uttarakhand में चुनावी माहौल है । Uttarakhand चुनाव में अब 2 दिन ही बाकी हैं। ऐसे माहौल में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ी खबर सामने आती ही है। ऐसे ही पिथौरागढ़ कोतवाली police और SOG ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि चुनाव से चंद दिनों पहले ही police को सफलता हाथ लगी है। Police SOG द्वारा पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 70 लाख आंकी गई है। बता दें कि police की ये अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। टीम द्वारा केमू स्टेशन के पास हरिओम hotel के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान छापेमारी की गयी। दुकान में विमल अधिकारी, भुवन सिंह गुन्ज्याल, रमेश सिंह खनका मौजूद मिले। उक्त दुकान के प्रपत्र चैक किये और stock register का मिलान शराब की दुकान में मौजूद stock से किया गया तो सोलमेट ब्लैक व्हिस्की के 09 पेटी अद्दे व 05 खुले अद्दे,09 पेटी बोतल, 05 पेटी पव्वे, प्लूटेन वे के 09 पेटी बोतल व 11 बोतल, 03 पेटी पव्वे, ब्लेन्डर प्राईट (रियर) के 10 पेटी बोतल और 3 बोतल, 01 पेटी अद्दे 10 पेटी पव्वे और 09 पव्वे ब्लैन्डर प्राईड (रिजर्व) की 03 पेटी बोतल व 11 बोतल बीच हाउस रम की 17 पेटी बोतल व 1 बोतल, 09 पेटी अद्दे और 04 अद्दे, 56 पेटी पव्वे, 8PM व्हिस्की की 01 पेटी अद्दे (कुल- 144 पेटी) का विवरण stock register व अन्य प्रपत्रों में अंकित नहीं था।

दुकान स्वामी भुवन सिंह गुन्ज्याल से बरामद माल के सम्बन्ध में पूछते हुए उक्त माल के दस्तावेज मय batch number दिखाने को कहा तो भुवन सिंह गुंज्याल बरामद शराब से सम्बन्धित कोई भी प्रपत्र या record नहीं मिला जिसके बाद police ने शराब जब्त की। जानकारी मिली है कि आरोपी नेकुछ सालों से अपने वड्डा तिराहे पर नगरकोटी काम्पलेक्स में बने गोदाम में रखकर शराब की दुकान में बेचने की बात कही ताकि tax न देना पड़े। पकड़े गये व्यक्ति भुवन सिंह गुन्ज्याल की निशानदेही पर उसके नगरकोटी काम्पलैक्स के भूतल पर बने गोदाम में checking की गयी तो विभिन्न मार्का की कुल 513 पेटियां मिली जिनके कोई भी वैध प्रपत्र नहीं थे ।

इस कार्रवाई के दौरान भुवन सिंह गुन्ज्याल और रमेश सिंह खनका उर्फ रमिया अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। जिनकी तलाश की जा रही है तथा अभियुक्त विमल अधिकारी को बरामद माल के साथ गिरप्तार किया गया । उपरोक्त अभियुक्तगणों के विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त बरामदा शराब की कीमत लगभग 70 लाख रूपये आंकी गयी है जो चुनाव के दौरान शराब माफियाओं के विरूद्ध की गयी अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है। एक अन्य कार्रवाई में अंग्रेजी शराब की दुकान मल्ल पैलेस पिथौरागढ़ में छापेमारी कर विभिन्न मार्का की 27 पेटी, 58 पव्वे व 06 बोतल ( कुल 29 पेटी) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर अभियुक्त अशोक लुन्ठी को गिरफ्तार किया गया ।

यह भी पढ़े: कल उत्तराखंड आ रही हैं प्रियंका गांधी जानिए कब और कहां करेंगी सभाओं को संबोधित

 Police team में CO ऑप्स सुमित पाण्डे, एसआई प्रकाश पाण्डे- प्रभारी एसओजी, पवन जोशी, जावेद हसन, संजय सिंह, मनमोहन भण्डारी, मनीष कुमार एसओजी भुवन‌ पांडे , बृजेश नयाल एसओजी, अशोक बुदियाल एसओजी, संदीप चन्द, कुंवर पाल, गोविन्द सिंह, सुरेश बोरा, महेश बोरा, संजीत राणा, महेन्द्र सिंह शामिल रहे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए झामुमो की प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रत्याशियों की सूची का प्रदर्शन।

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस से गठबंधन की उम्मीदें खत्म, झामुमो ने जारी की 21 प्रत्याशियों की पहली सूची

नेपाल के खोटांग में एयर डायनेस्टी हेलीकॉप्टर क्रैश, बचाव अभियान और घायल यात्री की फोटो।

नेपाल में बड़ा विमान हादसा टला: शव लेकर जा रहा एयर डायनेस्टी का हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान क्रैश, बाल-बाल बचे यात्री

दिल्ली के साध नगर में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग के बाद बचाव कार्य में जुटे दमकलकर्मी और पुलिस बल।

दिल्ली के साध नगर में भीषण अग्निकांड: एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

भारतीय डाक विभाग की 24 घंटे में सुपरफास्ट पार्सल डिलीवरी सेवा का प्रतिनिधित्व करता एक डिलीवरी बॉय।

भारतीय डाक का बड़ा दांव: अब 24 घंटे में पहुंचेगा पार्सल, सिंधिया ने लॉन्च कीं 3 नई ‘सुपरफास्ट’ सेवाएं

धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़ का दृश्य; क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन और घायल अपराधियों का रेस्क्यू।

धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच भीषण मुठभेड़: दो शूटरों को लगी गोली, एक का पैर टूटा; भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

विधानसभा चुनाव 2026 तारीखों का इन्फोग्राफिक; असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल के लिए मतदान और मतगणना की जानकारी।

विधानसभा चुनाव 2026: 5 राज्यों में चुनावी बिगुल बजा, जानें आपके राज्य में कब होगा मतदान और क्या हैं नई पहल

Leave a Comment