अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे हुआ बंद, इतनी ठंड की फट गई पेयजल लाइन

On: February 14, 2022 6:29 PM
Follow Us:

उत्तरकाशी में बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे हुआ बंद, इतनी ठंड की फट गई पेयजल लाइन   ​​​​​​​

उत्तरकाशी: प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है. बीती मंगलवार दोपहर बाद से जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार भारी बर्फबारी (uttarkashi heavy snowfall) हो रही है. भारी बर्फबारी के कारण जनपद के उपला टकनौर सहित मोरी और बड़कोट के ऊंचाई वाले गांवों में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

कम तापमान के कारण बर्फबारी वाले इलाकों में पाइप लाइन फट गई हैं. इस कारण हर्षिल (Uttarkashi Tourist Place Harshil) में उत्तराखंड पुलिस के जवानों और ग्रामीणों को भागीरथी नदी से जल आपूर्ति करनी पड़ रही है. भारी बर्फबारी के चलते गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से लेकर गंगोत्री तक कई स्थानों पर बाधित हो गया है. यहां पर BRO की मशीनरी और मजदूर हाईवे खोलने में जुटे हुए हैं.

यह भी पढ़े – बाइक सवार दंपति को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी की मौके पर ही मौत, बच्चों की हालत गंभीर

जिले में जारी भारी बर्फबारी के कारण जनपद की हर्षिल सहित गंगोत्री घाटी में हिमयुग से हालात पैदा हो गए हैं. भारी बर्फबारी के चलते गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से बंद हो गया है. इस कारण हर्षिल घाटी सहित भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा और गंगोत्री धाम का सम्पर्क जिला मुख्यालय से कट गया है. ऊंचाई वाले इलाकों में 2 फीट तक बर्फबारी हो चुकी है.

BRO के अधिकारी वीनू वीएस ने बताया कि सुक्की टॉप में मजदूरों की मदद से गंगोत्री हाईवे पर बर्फ हटाई जा रही है. साथ ही भैरो घाटी में भी मशीनरी हाईवे सुचारू करने का प्रयास कर रही है. भारी बर्फबारी के चलते हर्षिल घाटी में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बर्फबारी के कारण तापमान माइनस में जाने के कारण क्षेत्र में पाइपलाइन फट गई है. इस कारण पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है. हर्षिल में तैनात हर्षिल थाने के जवान भागीरथी नदी से बर्फबारी के बीच पेयजल आपूर्ति पूरी कर रहे हैं. वहीं अभी भी हर्षिल घाटी में बर्फबारी जारी है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून पुलिस द्वारा एक महिला को गिरफ्तार कर ले जाते हुए एक न्यूज़-स्टाइल फोटो। महिला रो रही है और पुलिस उसे पटेलनगर कोतवाली के बाहर ले जा रही है। बगल में एक सूचना बोर्ड लगा है जिस पर घटना से जुड़ी जानकारी हिंदी में लिखी है।"

प्यार में अंधी पत्नी की खौफनाक साजिश: प्रेमी के साथ मिलकर पति को दिया जहर, देहरादून के दून अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा युवक

हरिद्वार मोतीचूर फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त और जलती हुई उत्तराखंड रोडवेज की बस और क्षतिग्रस्त वाहन, चारों ओर धुआं और बचाव दल।

हरिद्वार में मौत का तांडव: मोतीचूर फ्लाईओवर पर टकराए चार वाहन, बस और कार में लगी भीषण आग; एक महिला की मौत, 15 घायल

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

उत्तरकाशी: यमुनोत्री हाईवे पर भीषण हादसा, यमुना नदी में गिरी कार; दो युवाओं की दर्दनाक मौत से पसरा मातम

उत्तराखंड के उत्तरकाशी और नैनीताल में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मची अफरा-तफरी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में  दर्दनाक हादसा- नौगांव पुरोला मार्ग पर  बोलेरो गाड़ी  गहरी खाई में गिरी, 4 युवक गम्भीर रूप से घायल

Leave a Comment