अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नैनीताल में राजस्थान के युवक ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली

On: March 4, 2022 5:18 AM
Follow Us:

शहर में सनसनीखेज घटना हुई है. नैनीताल के गोपाला सदन में युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. युवक मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. मामले की छानबीन की जा रही है.

यह भी पढ़े – सिंचाई विभाग के रिटायर्ड जेई से रिश्वत मांगने का आरोपी समीक्षा अधिकारी निलंबित

नैनीताल के गोपाल सदन क्षेत्र में राजस्थान के युवक ने नगर पालिका कॉलोनी के बाहर खुद को गोली मार ली. युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर मल्लीताल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है. मल्लीताल कोतवाली के एसआई हरीश सिंह ने बताया कि युवक गुरुवार देर शाम कॉलोनी में देखा गया था. वो एक महिला से मिलने आया था. आज युवक ने खुद को गोली मार ली.

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment