अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

विकास, सुरक्षा और विश्वास: कटरा रैली में पीएम मोदी का विजन फ़ॉर न्यू कश्मीर

On: June 6, 2025 10:24 AM
Follow Us:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल संपर्क अब सिर्फ सपना नहीं, बल्कि साकार हकीकत बन गया है। उधमपुर से बारामूला तक की रेल परियोजनाएं भारत की ताकत और तकनीकी कुशलता की मिसाल हैं। पीएम मोदी ने चिनाब और अंजी ब्रिज का लोकार्पण करते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर को दो नई वंदे भारत ट्रेनें भी मिली हैं, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी। 46,000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं से जम्मू-कश्मीर के विकास को नई दिशा और रफ्तार मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पड़ोसी देश पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह न सिर्फ आतंकवाद का समर्थक है, बल्कि टूरिज्म और आम आदमी की रोज़ी-रोटी का भी दुश्मन है। उन्होंने हाल ही में पहलगाम में हुए हमले को ‘कश्मीरियत’ और ‘इंसानियत’ पर हमला बताते हुए कहा कि पाकिस्तान का उद्देश्य भारत को अस्थिर करना और कश्मीर के मेहनती लोगों की कमाई को रोकना है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में जम्मू-कश्मीर में टूरिज्म रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है, जिससे दुश्मनों को यह प्रगति रास नहीं आ रही।

पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर को मां भारती का मुकुट करार देते हुए कहा कि यहां की संस्कृति, हर्बल वैल्यू और युवा प्रतिभा देश का गौरव हैं। उन्होंने चिनाब ब्रिज को दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज बताते हुए कहा कि यह केवल एक पुल नहीं, बल्कि एक पर्यटन स्थल और आर्थिक समृद्धि का द्वार है। मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में भी बड़े बदलाव आए हैं — दो स्टेट लेवल कैंसर हॉस्पिटल, सात नए मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस की सीटों में तीन गुना बढ़ोतरी से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि जम्मू-कश्मीर में दो नई बॉर्डर बटालियन और दो महिला बटालियन का गठन हो चुका है, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों में गरीबों के लिए किए गए कार्य — जैसे 4 करोड़ पक्के घर, 10 करोड़ रसोई गैस कनेक्शन, और 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा — ‘सबका साथ, सबका विकास’ की दिशा में अहम कदम हैं।

यह भी पढ़ें : शौर्य और श्रद्धांजलि का संगम: थराली में वीरों को समर्पित महोत्सव की शुरुआत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक ट्रेन के फर्स्ट क्लास एसी कोच के अंदर मुस्कुराते हुए भारतीय सेना के एक बुजुर्ग अनुभवी और उनकी पत्नी, दोनों वीरता पदक पहने हुए हैं, उनके पास एक टीटीई खड़े हैं।

Indian Railway का बड़ा तोहफा: इन लोगों को अब जीवनभर नहीं लेनी होगी ट्रेन टिकट, AC कोच में सफर भी बिल्कुल फ्री

आंध्र प्रदेश बस दुर्घटना: मार्कापुरम में बस और टिपर की टक्कर के बाद जली हुई बस का दृश्य

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराकर धू-धू कर जली निजी बस, 14 यात्री जिंदा जले, इलाके में मातम

भारत में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, पेट्रोलियम मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग।

मिडिल ईस्ट संकट के बीच केंद्र का बड़ा भरोसा: ‘देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, न बढ़ेंगे दाम’

AIIMS Delhi hospital building and medical symbols

13 साल का दर्द और 4745 दिनों का इंतज़ार खत्म: SC से ‘इच्छा मृत्यु’ की इजाजत पाने वाले हरीश राणा का AIIMS में निधन

ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य और मिसाइल हमलों का दृश्य।

​”US-Israel-Iran War : इज़राइल पर ईरान का मिसाइल तांडव, ट्रंप के ‘सीज़फ़ायर’ के बीच तेहरान में मची भारी तबाही!”

कोलंबिया सेना विमान हादसा हरक्यूलिस C-130 मलबा और रेस्क्यू।

कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सेना का हरक्यूलिस C-130 दुर्घटनाग्रस्त, 66 सैनिकों की मौत, कई लापता

Leave a Comment