Demo

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को महत्वपूर्ण मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इस बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र की तिथि की घोषणा के साथ ही स्वास्थ्य, पुलिस, परिवहन, खनन, शिक्षा, वन एवं पर्यावरण, शहरी विकास और उद्योग विभाग से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी बातचीत होने की संभावना है।राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री धामीबुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों और सम-सामयिक विषयों पर चर्चा की।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान: कांग्रेस की पदयात्रा राजनीति से प्रेरितभाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस की पदयात्रा को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए लाभ उठाने और झूठ व भ्रम फैलाने की साजिश कर रही है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में भट्ट ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम को लेकर कांग्रेस बेवजह विवाद खड़ा कर रही है और सनातन विरोधी रही है।उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में निर्मित होने वाले मंदिर के ट्रस्टी नाम परिवर्तन कर रहे हैं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विश्वास पर तीर्थ पुरोहितों ने भी आंदोलन स्थगित कर दिया है, लेकिन कांग्रेस इस विषय पर राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है।स्पष्कांग्रेस की राजनीतिक मंशा स्पष्टमहेंद्र भट्ट ने कांग्रेस की हरिद्वार से पदयात्रा की घोषणा को उनकी राजनीतिक मंशा बताते हुए कहा कि इस दुष्प्रचार से श्री केदारनाथ धाम की छवि और यात्रा प्रभावित हो सकती है।

यह भी पढें- कोटद्वार में नाबालिग विवाह और दुष्कर्म का मामला: आठ माह की गर्भवती पीड़िता एम्स ऋषिकेश में भर्ती

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के सनातन विरोधी चेहरे से अच्छी तरह परिचित है और इस बार भी वह उनके पाखंड की पोल खोल देगी।

Share.
Leave A Reply