Demo

रुद्रपुर में एक विवाहिता का घर छोड़कर प्रेमी के साथ भागना उसे भारी पड़ गया। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि प्रेमी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और धमकाकर उसके गहने और बैंक खाते में जमा लाखों रुपये हड़प लिए। पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।ट्रांजिट कैंप निवासी विवाहिता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि दो साल पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने पर वह अपने घर से सारे गहने लेकर उसके साथ रहने चली गई। वह युवक के साथ एक किराए के मकान में रहने लगी। विवाहिता ने आरोप लगाया कि इस दौरान युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

यह भी पढें- Dehradun:– शहर में मानसूनी वर्षा आफत बनकर बरस रही ,पहाड़ियों पर हो रहा है भूस्खलन….

कुछ समय बाद युवक ने उसे धमकाकर उसके सोने के गहने और बैंक खाते में जमा करीब नौ लाख रुपये हड़प लिए। अब वह युवक उसके साथ रहने से इंकार कर रहा है और उसे धमका भी रहा है।एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिलने के बाद जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share.
Leave A Reply