उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में सोनप्रयाग के पास केदारनाथ दर्शन से लौट रहे तीर्थयात्रियों पर पहाड़ी से भूस्खलन होने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबने से एक तीर्थयात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लगातार बारिश और पहाड़ी से गिरते पत्थरों के बीच, रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभालते हुए राहत कार्य जारी रखा है।सोमवार शाम लगभग 7:35 बजे सोनप्रयाग से आधा किलोमीटर आगे, पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने के कारण कुछ तीर्थयात्री मलबे में दब गए। ये सभी यात्री केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे के बाद घायलों को गुप्तकाशी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन और लोगों की मौत हो गई।

रेस्क्यू अभियान:

मौके पर एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि लगातार बारिश और पत्थरों के गिरने के कारण राहत कार्यों में कठिनाई आ रही है। क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान लगातार जारी

मृतकों का विवरण:

1. दुर्गाबाई खापर (50 वर्ष), नेपावाली, जिला धार, मध्य प्रदेश2. तितली देवी (70 वर्ष), वैदेही, जिला धनवा, नेपाल3. भारत भाई निरालाल पटेल (52 वर्ष), खटोदरा, सूरत, गुजरात4. गोपाल जी (50 वर्ष), राजोद, जिला धार, मध्य प्रदेश*घायलों का विवरण:1. जीवच तिवारी (60 वर्ष), धनवा, नेपाल2. मनप्रीत सिंह (30 वर्ष), पश्चिम बंगाल3. छगनलाल (45 वर्ष), राजोद, जिला धार, मध्य प्रदेशघटना स्थल पर बारिश के चलते बचाव कार्य में बाधाएं आ रही हैं, लेकिन रेस्क्यू टीम लगातार प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड में सीएम धामी ने दिखायी सख्ती, आपराधिक तत्वों के लिए सख्त कार्रवाई का एलान

Share.
Leave A Reply