Demo

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनावों में भी जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री धामी आज हरियाणा के पंचकूला में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता के समर्थन में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह सेक्टर 15 अभयपुर और सेक्टर 19 में जनसभाएं करेंगे, जिसके बाद देर रात वह देहरादून लौटेंगे। यह पहली बार नहीं है जब भाजपा नेतृत्व ने धामी को राज्य के बाहर चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी हो।

हाल ही में वह जम्मू-कश्मीर का दो बार दौरा कर चुके हैं, और लोकसभा चुनावों के दौरान उन्होंने 10 राज्यों में व्यापक प्रचार अभियान चलाया था। समान नागरिक संहिता की पहल समेत कई महत्वपूर्ण फैसले लेने के बाद, पुष्कर सिंह धामी का कद राष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ा है। अब पार्टी नेतृत्व उनकी लोकप्रियता और कुशल नेतृत्व का लाभ अन्य राज्यों में भी उठा रही है।

यह भी पढें- पुलिस ने कॉलोनियों में अचानक छापेमारी की, लोगों में खलबली मच गई; 19 मकान मालिकों पर जुर्माना लगाया

Share.
Leave A Reply