Demo

रुड़की डिपो में अनुबंध पर चल रही रोडवेज बस को दिल्ली से आते समय फाइनेंसर ने हरियाणा के यमुनानगर में छीन लिया। यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर रुड़की के लिए रवाना किया गया।वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद से अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में जानकारी मांगी गई है।

रुड़की डिपो में अनुबंध पर चल रही रोडवेज बस को दिल्ली से आते समय फाइनेंसर ने हरियाणा के यमुनानगर में छीन लिया। यात्रियों को जबरन बस से उतार दिया। जिस पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया।परिचालक ने विरोध किया तो उसके साथ भी अभद्रता की। बाद में परिचालक ने सभी सवारियों के टिकट के पैसे वापस किए और उनको दूसरी बस में बैठाकर भेजा। साथ ही स्वयं भी दूसरी बस से आया। परिचालक ने इस संबंध में डिपो के उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद से अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

रुड़की डिपो से एक सीएनजी से संचालित रोडवेज बस सोमवार को दिल्ली गई थी। इस समय दिल्ली जाने वाली बसें वाया करनाल होते हुए जा रही है। इधर से बस दिल्ली पहुंच गई। इसके बाद बस दिल्ली से रुड़की के लिए वापस आ रही थी। यमुनानगर आते-आते बस में 132 सवारी रह गई। जैसे ही यह बस यमुनानगर के पास पहुंची तो कुछ लोगों ने बस को बीच रास्ते में रोक लिया।

चालक ने अनुमान लगाया कि शायद सवारी हैं और उसने बस को रोक दिया। जैसे ही बस रुकी तो तीन चार लोग बस के अंदर दाखिल हो गए। अंदर जाते ही उन्होंने सबसे पहले चालक से बस की चाबी छीन ली। अचानक हुए घटनाक्रम को देखकर बस में सफर कर रहे यात्री भी डर गए। उनको लगा कि शायद बदमाश बस के अंदर आ गए हैं।इसके बाद बस में चढ़े लोगों ने धमकी भरे अंदाज में सवारियों से कहा कि बस अब आगे नहीं जाएगी। सभी यहीं पर उतर जाए। बस को लेकर वह जाएंगे। इस पर यात्रियों ने विरोध किया तो बस के अंदर मौजूद लोगों ने बताया कि वह फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी हैं और बस की किश्त जमा नहीं हुई है। इसलिए बस को लेकर

परिचालक ने भी इस बात का विरोध किया, लेकिन उसकी एक बात ना सुनी गई। इसके बाद परिचालक ने इस बात की जानकारी रोडवेज के उच्च अधिकारियों को दी। साथ ही सवारियों के टिकट के पैसे वापस करते हुए उनको दूसरी बस में बैठाकर रुड़की के लिए रवाना किया गया।परिचालक भी बस को छोड़कर दूसरी बस से वापस डिपो में आ गया और अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी। वहीं इस घटना के बाद से परिवहन निगम में हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही परिवहन निगम की बदनामी भी हो रही है।

रुड़की डिपो में 16 बसों का संचालन अनुबंध के आधार पर किया जाता है। करीब एक वर्ष पहले रुड़की डिपो में अनुबंध में आधार पर कुल 8 सीएनजी बसों को भेजा गया था। जिनमें से कई बसों के स्वामियाें ने उन बसों को किश्त पर खरीदा हुआ है। जिसकी हर माह किश्त जा रही थी।

यह भी पढ़ें –रुड़की में खेत में काम करते किसान पर हमला, पिता ने छीना तमंचा और की हवाई फायरिंग

इसी बीच एक बस स्वामी द्वारा बस की किश्तों को समय पर नहीं जमा किया गया। जिसके बाद उसको फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों की ओर से नाेटिस भेजा गया था। वहीं परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में जानकारी मांगी गई है।

Share.
Leave A Reply