Demo

लक्सर तहसील के लेखपाल के साथ हुई मारपीट के बाद आरोपी की गिरफ्तार की मांग को लेकर चल रही कर्मियों की हड़ताल से हरिद्वार तहसील में आने वाले फरियादी भी परेशान हो रहे हैं।

शुक्रवार को हड़ताल की वजह से रजिस्ट्रार कानूनगो दफ्तर पर ताला लटका रहा, लेखपाल सभागार में सन्नाटा पसरा पड़ा रहा। कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से तहसील में फरियादी भटकते हुए नजर आए। उन्हें तहसील से बैरंट लौटना पड़ा। इससे जमीनों की पैमाइश अटक गई है। हड़ताल की वजह से लोगों खतौनी की नकल नहीं मिलने के साथ ही दाखिल खारिज भी रुक गए हैं।

यह भी पढ़े:- Gangotri Highway पर मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों की बस हुई हादसे की शिकार हुए कई घायल… मार्ग रहा चार घंटे तक बंद

उत्तराखंड लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष देवेश घिल्डियाल ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी में हीलाहवाली की जा रही है, लेकिन जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होगा, तब तक हड़ताल नहीं रुकेगी।

Share.
Leave A Reply